राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) जयपुर की ओर से राज्य में ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के 850 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 जून से जारी है। लास्ट डेट 17 जुलाई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर या SSO ID के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
ये है पोस्ट डिटेलइस भर्ती के जरिये ग्राम विकास अधिकारी के कुल 850 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 683 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 167 पद आरक्षित हैं।
ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमाउम्मीदवारों ने ग्रेजुएशन या राज्य सरकार की ओर से निर्धारित इसके समकक्ष योग्यता प्राप्त की हो। कंप्यूटर सर्टिफिकेट/कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा/पॉलिटेक्निक संस्थान से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/RS CIT कोर्स किया हो। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी को राजस्थान की संस्कृति और देवनागरी लिपि हिंदी में कार्य करने का ज्ञान भी होना अनिवार्य है। उम्मीदवार 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम आयु 18 वर्ष को पार कर चुका हो और अधिकतम आयु 40 साल है। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
ये है आवेदन शुल्कआवेदन के साथ सामान्य वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 600 रुपए का भुगतान करना होगा। राजस्थान राज्य के ओबीसी (एनसीएल)/ ईडब्ल्यूएस/ एससी/ एसटी/ दिव्यांग वर्ग के लिए यह राशि 400 रुपए तय की गई है। दिव्यांगों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ई-मित्र कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), नेट बैंकिंग या डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से करना है।
ऐसे होगा चयनRSSB योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा लेगा। परीक्षा 31 अगस्त को ऑफलाइन (ओएमआर-आधारित) होगी। प्रारंभिक परीक्षा में 160 प्रश्न होंगे, जिनके लिए कुल 200 अंक निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा तीन घंटे में पूरी करनी होगी। प्रश्नपत्र में सामान्य हिंदी और अंग्रेजी, गणित, सामान्य ज्ञान, भूगोल और प्राकृतिक संसाधन, राजस्थान के संदर्भ में कृषि और आर्थिक संसाधन तथा राजस्थान का इतिहास व संस्कृति से संबंधित सेक्शन शामिल होंगे।
ऐसे करें आवेदन- सबसे पहले SSO पोर्टलsso.rajasthan.gov.inपर जाकर लॉग इन करें।
- इसके बाद सिटीजन एप्स G2C पर उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन करें।
- अब मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें।
- इसके बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
- अंत में कैटेगरी के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा कराएं।