रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा की तिथियों का ऐलान कर दिया है। RRB की ओर से जारी नोटिस के अनुसार परीक्षा की शुरुआत 5 जून को होगी। यह 23 जून तक चलेगी। जिन उम्मीदवारों ने RRB गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (स्नातक) के लिए आवेदन किया था, वे क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर सीबीटी-1 परीक्षा तिथियों की सूचना देख सकते हैं। परीक्षा शहर व डेट देखने और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए यात्रा प्राधिकरण डाउनलोड करने का लिंक एक्जाम डेट से 10 दिन पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर लाइव कर दिया जाएगा।
ये है पोस्ट डिटेलRRB, NTPC संगठन में 8113 स्नातक स्तर के पदों को भरेगा। इसमें से 1736 पद मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक, 994 पद स्टेशन मास्टर, 3144 पद मालगाड़ी प्रबंधक, 1507 पद जूनियर अकाउंट असिस्टेंट सह टाइपिस्ट और 732 पद वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट के भरे जाएंगे।
ये है परीक्षा पैटर्नसीबीटी-1 परीक्षा की अवधि 90 मिनट है। कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें से 40 सामान्य जागरूकता, 30 गणित सामान्य बुद्धि और तर्क अनुभाग से होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। इसमें नेगेटिव मार्किंग होगी तथा प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा।
ऐसे होगा चयनभर्ती प्रक्रिया में प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-I), द्वितीय चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-II), टाइपिंग कौशल परीक्षा/कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (जैसा लागू हो) और दस्तावेज सत्यापन/चिकित्सा परीक्षा शामिल होगी। चयन उपर्युक्त भर्ती चरणों के आधार पर योग्यता के अनुसार सख्ती से किया जाता है।