भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से ग्रेड-ए और ग्रेड-बी के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.rbi.org.in/ पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। कुल 28 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया आज शुक्रवार (11 जुलाई) से शुरू हो गई है। लास्ट डेट 31 जुलाई है। भर्ती परीक्षा 16 अगस्त को आयोजित कराई जाएगी।
ये है पोस्ट डिटेलआरबीआई में लीगल ऑफिसर के 5 पद, मैनेजर (टेक्निकल सिविल) के 6 पद, मैनेजर (टेक्निकल इलेक्ट्रिकल) के 4 पद, असिस्टेंट मैनेजर राजभाषा के 3 पद और असिस्टेंट मैनेजर (प्रोटोकोल्स एंड सिक्योरिटी) के 10 पद रिक्त हैं।
ये है शैक्षणिक योग्यतालीगल ऑफिसर के लिए उम्मीदवारों के पास यूजीसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 50 प्रतिशत अंकों के साथ कानून में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही बार काउंसिल में बतौर एडवोकेट के रूप में पंजीकृत होना चाहिए। मैनेजर (टेक्निकल सिविल/मैकेनिकल इलेक्ट्रिकल) के लिए सिविल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए। असिस्टेंट मैनेजर राजभाषा के लिए उम्मीदवारों के पास हिंदी में स्नातकोत्तर की डिग्री होनी जरूरी है। आयु पदानुसार निर्धारित की गई है। न्यूनतम आयु 21 व 25 वर्ष और अधिकतम आयु 30, 35, 40 निर्धारित की गई है। विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
ये है आवेदन शुल्कसामान्य वर्ग, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपए का भुगतान करना होगा। एससी व एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए निर्धारित किया गया है।
मिलेगा इतना वेतनभारतीय रिजर्व बैंक अपने अधिकारियों को आकर्षक वेतन और सुविधाएं प्रदान करता है। ग्रेड A ऑफिसर की सैलरी लगभग 1,22,000 रुपए तथा ग्रेड B ऑफिसर की लगभग 1,49,000 रुपए प्रति माह रहेगी। इसके अलावा उम्मीदवारों को HRA, DA, मेडिकल अलाउंस और अन्य सरकारी भत्ते भी मिलते हैं।
ऐसे करें आवेदन- सबसे पहलेopportunities.rbi.org.inपर जाएं।
- “RBI Grade A/B Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करें और लॉग इन करें।
- आवश्यक जानकारी भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करके रसीद डाउनलोड करें।