पटना हाईकोर्ट ने स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया आज गुरुवार (21 अगस्त) से शुरू हो गई है। कुल 111 पदों पर भर्ती की जानी है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://patnahighcourt.gov.in/के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। लास्ट डेट 19 सितंबर है।
ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमाआवेदक को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) पास होना चाहिए। इसके अलावा इंग्लिश में शॉर्टहैंड और टाइपिंग आने चाहिए। इसका सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। इंग्लिश शॉर्ट हैंड में स्पीड कम से कम 80 शब्द प्रति मिनट और इंग्लिश में टाइपिंग स्पीड न्यूनतम 40 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। आवेदक की आयु 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
ये है आवेदन शुल्कअनारक्षित/ईडब्ल्यूएस, बीसी, ईबीसी अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 1100 रुपए का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, ओएच उम्मीदवारों के लिए यह राशि 550 रुपए तय की गई है।
ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतनयोग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। चयनित होने पर 25500 से लेकर 81100 रुपए प्रति माह तक सैलरी दी जाएगी।
ऐसे करें आवेदन- सबसे पहले पटना हाईकोर्ट की वेबसाइटhttps://patnahighcourt.gov.in/पर जाएं।
- अब Recruitment सेक्शन में संबंधित भर्ती के लिंक पर जाएं।
- अब आवेदन करने के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
- Apply Now पर क्लिक करें और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उसका फाइनल प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।