मिनिस्ट्री एवं होम अफेयर्स की ओर से इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) ग्रेड 2 के पदों पर बंपर भर्ती का एलान किया गया है। शॉर्ट नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 जुलाई से शुरू की जाएगी। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट www.mha.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 10 अगस्त तय की गई है।
ये है पोस्ट डिटेलइस भर्ती के माध्यम से IB ACIO II/Executive के कुल 3717 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से अनरिजर्व के लिए 1537, ओबीसी के लिए 946, ईडब्ल्यूएस के लिए 442, एससी के लिए 566 और एसटी वर्ग के लिए 226 पद आरक्षित हैं।
ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमाउम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 27 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
ये है आवेदन शुल्कआवेदन के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को फीस के रूप में 650 रुपए का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और पीएच वर्ग के लिए यह राशि 550 रुपए रखी गई है। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकेगा।
ऐसे होगा चयनइस भर्ती में चयन के लिए पहले उम्मीदवारों को टियर 1 व टियर 2 एग्जाम में भाग लेना होगा। दोनों ही चरणों में उम्मीदवारों को निर्धारित अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को टियर-3 एग्जाम/ इंटरव्यू/पर्सनैलिटी टेस्ट में भाग लेना होगा। अंत में सभी चरणों के आधार पर उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार की जाएगी। अंतिम लिस्ट में जगह बनाने वाले अभ्यर्थियों को ही रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
ऐसे करें आवेदन- ऑफिशियल वेबसाइटhttps://www.mha.gov.inपर जाएं।
- IB ACIO 2025 ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- अपने डिटेल्स के साथ रजिस्ट्रेशन करें और एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट्स (फोटो, हस्ताक्षर, आईडी प्रमाण) अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।