DRDO : इस भर्ती अभियान के माध्यम से भरे जाएंगे 200 पद, कैंडिडेट इन बातों का रखें ध्यान

डिफेंस रिसर्च एंड डवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार संस्थान में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार को आधिकारिक साइट https://www.drdo.gov.in/drdo/पर जाकर एप्लाई करना होगा। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू हो गई थी, जोकि विज्ञापन जारी होने के 21 दिन तक चलेगी।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 200 पद भरे जाएंगे। इनमें ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 40 पद, टेक्निशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा) के 40 पद और ट्रेड अप्रेंटिस (ITI पास) के 120 पद शामिल हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवार B.E/B.Tech (इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर विज्ञान, मैकेनिकल, रासायनिक) होना चाहिए। टेक्निशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा) के लिए अलग-अलग स्ट्रीम में डिप्लोमा (इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर विज्ञान, मैकेनिकल, रासायनिक) जरूरी है। ट्रेड अप्रेंटिस (ITI पास) के लिए फिटर, वेल्डर, टर्नर, मैकेनिस्ट, मैकेनिक-डीजल, इलेक्ट्रॉनिक्स-मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन और COPA (कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट) होना जरूरी है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 1 अगस्त 2024 को 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।

ऐसे होगा चयन

चयन प्रक्रिया अकादमिक मेरिट और आवश्यकतानुसार इंटरव्यू के आधार पर होगी, जिसके लिए दस्तावेजों की जांच आवश्यक है। शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को आवेदन में दिए गए ई-मेल पर सूचित किया जाएगा। उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन/जॉइनिंग के दौरान मूल और स्व-प्रमाणित दस्तावेज लाने होंगे।

जरूरी है रजिस्ट्रेशन

एप्लाई करने वाले B.E/B.Tech/डिप्लोमा के उम्मीदवारों के लिए NATS 2.0 पोर्टल nats.education.gov.in पर पंजीकरण करना जरूरी है, जबकि आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के लिए apprenticeshipindia.org पर रजिस्ट्रेशन आवश्यक है। ज्यादा डिटेल के लिए उम्मीदवार DRDO की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटhttps://www.drdo.gov.in/drdo/पर जाएं।
- होमपेज पर डीआरडीओ भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- जरूरी डिटेल्स दर्ज करके फॉर्म भरें।
- डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।