दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने असिस्टेंट के 215 अतिरिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय ने विज्ञापन संख्या R&P/325/2026 के तहत गैर-शिक्षण पदों पर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उनके पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम दो साल का कार्य अनुभव होना भी जरूरी है। आवेदन की अंतिम तारीख 19 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। हालांकि, आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार यदि रोजगार समाचार में भर्ती का विज्ञापन प्रकाशित होने की तारीख से दो सप्ताह की अवधि बाद की होती है, तो वही अंतिम तारीख मानी जाएगी। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन जरूर देखना चाहिए।
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों का विवरणइस भर्ती में असिस्टेंट के पद कोड ND0401 के तहत कुल 215 वैकेंसी निकाली गई हैं। ये पद सातवें वेतन आयोग के पे लेवल-4 के अनुसार हैं। श्रेणीवार पदों का बंटवारा इस प्रकार है:
कैटेगरी - पदों की संख्याअनारक्षित (UR)- 164
अनुसूचित जाति (SC)- 33
अनुसूचित जनजाति (ST)- 18
कुल - 215इन पदों में एक वैकेंसी दिव्यांग श्रेणी के दृष्टिबाधित उम्मीदवारों के लिए क्षैतिज आरक्षण के तहत रखी गई है। इस पद के लिए किसी भी कैटेगरी के पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। यदि यह पद नहीं भरता है, तो एक अनारक्षित पद खाली रखा जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता और जरूरी अनुभवअसिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा संबंधित पद पर दो साल का कार्य अनुभव भी मांगा गया है। उम्मीदवार का अनुभव जूनियर असिस्टेंट या समकक्ष पद पर होना चाहिए। यह अनुभव विश्वविद्यालय, रिसर्च संस्थान, केंद्र या राज्य सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU) अथवा स्वायत्त संस्थान में होना चाहिए। निजी क्षेत्र में काम करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उन्होंने किसी प्रतिष्ठित निजी कंपनी या कॉर्पोरेट बैंक में समकक्ष वेतन पैकेज पर काम किया हो और उस कंपनी का सालाना टर्नओवर कम से कम 200 करोड़ रुपये हो। टाइपिंग की शर्त भी इस भर्ती का अहम हिस्सा है। उम्मीदवार को अंग्रेजी में कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड हासिल होनी चाहिए। इसके साथ कंप्यूटर संचालन की जानकारी भी जरूरी है।
अधिकतम आयु सीमा 32 साल, आरक्षित वर्ग को छूटदिल्ली यूनिवर्सिटी की इस भर्ती के लिए सामान्य अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तारीख के आधार पर होगी। हालांकि, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, दिव्यांग और पूर्व सैनिकों सहित पात्र श्रेणियों के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के लागू नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। विश्वविद्यालय ने कुछ अन्य श्रेणियों के लिए भी आयु में छूट का प्रावधान रखा है। इसलिए उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार छूट और प्रमाणपत्रों से जुड़ी शर्तें आधिकारिक निर्देशों में जांचनी चाहिए।
कितनी है आवेदन फीस?आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग रखा गया है।
कैटेगरी - आवेदन शुल्कजनरल/अनारक्षित- 1,000 रुपये
ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), ईडब्ल्यूएस और महिला - 800 रुपये
एससी, एसटी और PwBD - 600 रुपये
विश्वविद्यालय के निर्देशों के अनुसार, पहले विज्ञापन संख्या R&P/311/2024 के तहत असिस्टेंट पद के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को इस भर्ती में आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। एक बार जमा की गई फीस वापस नहीं की जाएगी। अधूरी जानकारी या जरूरी शुल्क के बिना जमा किए गए आवेदन अस्वीकार किए जा सकते हैं।
प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और स्किल टेस्ट से होगा चयनदिल्ली यूनिवर्सिटी की चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसका उद्देश्य मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करना है। यह परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) पर आधारित होगी। इसमें सामान्य अध्ययन, रीजनिंग, गणितीय क्षमता और उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रशासन से जुड़े विषयों पर सवाल पूछे जाएंगे। दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा और स्किल टेस्ट होगा। मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक यानी लिखित उत्तरों पर आधारित होगी। इसमें शैक्षणिक प्रशासन एवं प्रबंधन के साथ उच्च शिक्षण संस्थानों में लागू नियमों और उनके इस्तेमाल से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे। अंतिम मेरिट मुख्य परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। स्किल टेस्ट केवल क्वालिफाइंग होगा। इसमें ऑफिस प्रक्रिया की समझ, नोटिंग और ड्राफ्टिंग, कंप्यूटर संचालन और टाइपिंग की जांच की जाएगी। इस टेस्ट में कुल 100 अंक होंगे और उम्मीदवार को क्वालिफाई करने के लिए कम से कम 50 अंक प्राप्त करने होंगे। प्रारंभिक परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए दो अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर पर 0.5 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
दिल्ली यूनिवर्सिटी असिस्टेंट भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन
योग्य उम्मीदवार दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार है:
1. सबसे पहले विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाएं।
2. वेबसाइट पर Work with DU सेक्शन खोलें।
3. Advertisement - Departments में 29 अक्टूबर 2026 का विज्ञापन संख्या R&P/325/2026 देखें।
4. असिस्टेंट भर्ती के लिए दिए गए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
5. नया रजिस्ट्रेशन करें या उपलब्ध लॉगिन सुविधा से अपने अकाउंट में प्रवेश करें।
6. आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
7. अपनी कैटेगरी और आरक्षण से संबंधित विवरण दर्ज करें।
8. निर्धारित प्रारूप में जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
9. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
10. फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों की जांच करके अंतिम रूप से सबमिट करें और आवेदन की प्रति सुरक्षित रख लें।
आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके पास निर्धारित डिग्री, दो साल का अनुभव, जरूरी टाइपिंग स्पीड और कंप्यूटर संचालन की योग्यता मौजूद है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि पात्रता और अनुभव से जुड़े दस्तावेजों का सत्यापन चयन प्रक्रिया के दौरान किया जाएगा।