छत्तीसगढ़ राज्य फॉरेंसिक साइंस लैब (CG FSL) ने क्लास-IV श्रेणी के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 39 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें लैबोरेट्री अटेंडेंट के लिए 25, विसरा कटर के लिए 11 और बोन कटर के लिए 3 पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 29 अगस्त से जारी है। लास्ट डेट की घोषणा जल्द ही की जाएगी। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://fsl.cg.nic.in/पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमालैबोरेट्री अटेंडेंट के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है और उसमें साइंस विषय होना चाहिए। विसरा कटर और बोन कटर के पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास रखी गई है, जबकि अधिकतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं तक ही मान्य होगी। उम्मीदवार की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों के लिए छूट का प्रावधान है।
ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतनचयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और मेरिट के आधार पर होगी। विस्तृत जानकारी और परीक्षा पैटर्न के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें। वेतनमान की बात करें तो लैबोरेट्री अटेंडेंट को बेसिक वेतन 18000 रुपए (पे मैट्रिक्स लेवल-3) मिलेगा। विसरा कटर और बोन कटर दोनों के लिए बेसिक वेतन 15600 रुपए (पे मैट्रिक्स लेवल-1) तय किया गया है।
ऐसे करें आवेदन- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटhttps://fsl.cg.nic.in/पर जाएं।
- अब होम पेज पर CG FSL Class 4 Vacancy का एक नोटिफिकेशन दिखाई देगा।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
- फिर एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा। इसे पर्सनल प्रोफाइल जॉब के माध्यम से भर रजिस्टर कर आईडी और पासवर्ड जनरेट कर लें।
- अब प्राप्त आईडी पासवर्ड की मदद से लॉगिन प्रक्रिया पूरी तरह से संपन्न कर लें।
- फिर Apply Online का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आपके सामने भर्ती से संबंधित एक आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- अब फॉर्म को पढ़कर भर दें और फिर दस्तावेजों की कॉपी स्कैन करके अपलोड कर दें।
- अब फीस का भुगतान कर दें। पेमेंट के बटन पर क्लिक करके ऑनलाइन मोड पर शुल्क भर देना है।
- अंत में उम्मीदवार को अपने आवेदन पत्र को सबमिट कर देना है। फिर इसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।