बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) की ओर से लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। कुल 2500 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने की प्रक्रिया आज शुक्रवार (4 जुलाई) से शुरू हो गई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार 24 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। उन्हें आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर विजिट करना होगा।
ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमाउम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास वाणिज्यिक बैंक या किसी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में एक वर्ष का कार्य अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के कैंडिडेट को आयु-सीमा में 5 वर्ष की छूट और ओबीसी को 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
ये है आवेदन शुल्कउम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क भी निर्धारित किया गया है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 850 रुपए का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपए तय किया गया है।
ऐसे होगा चयनउम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, साइकोमेट्रिक टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी, बैंकिंग, सामान्य/आर्थिक जागरूकता व रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 120 अंकों के 120 बहुविकल्पीय प्रकार (MCQ) के प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है। लिखित परीक्षा में सफल होने वालों को ग्रुप डिस्कशन/इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटbankofbaroda.inपर जाएं।
- अब 'Recruitment of Local Bank Officer 2025' लिंक चुनें।
- नया पेज खुलने पर 'Current openings' टैब पर क्लिक करें।
- यहां एप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें।
- फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें। इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।