बिहार ग्राम स्वराज योजना सोसाइटी (BGSYS) ने 6570 पदों पर भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इसमें से अकाउंट्स (आईटी असिस्टेंट) मेल के लिए 4270 पद और अकाउंट्स (आईटी असिस्टेंट) फीमेल के लिए 2300 पद आरक्षित हैं। ये भर्तियां बिहार के पंचायती राज विभाग में अकाउंटेंट कम आईटी असिस्टेंट के पदों पर होनी हैं। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन कॉन्ट्रेक्ट आधार पर होगा। इन पदों के लिए आवेदन 10 मई से शुरू हो चुके हैं। यह प्रक्रिया 29 मई तक जारी रहेगी। आवेदन शुल्क का भुगतान 9 जून तक किया जा सकता है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://state.bihar.gov.in/biharprd/पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
ये है पोस्ट डिटेलअनारक्षित/सामान्य – 1643 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग – 657 पद
अनुसूचित जाति – 1313 पद
अनुसूचित जनजाति – 131 पद
अत्यन्त पिछड़ा वर्ग – 1643 पद
पिछड़ा वर्ग – 1183 पद
ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमाइस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का कॉमर्स से बैचलर डिग्री (बीकॉम) या मास्टर डिग्री इन कॉमर्स (एमकॉम) या सीए इंटर लेवल उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तय की गई है। अधिकतम आयु पुरुष उम्मीदवारों के लिए 45 वर्ष एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए 48 वर्ष तय की गई है। ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 1 मार्च 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
ये है आवेदन शुल्कइन पदों पर आवेदन करने के लिए शुल्क सामान्य, EWS, पिछड़ा वर्ग, EBC कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 500 रुपए और महिला उम्मीदवार के लिए 250 रुपए है। एससी-एसटी कैटेगरी की महिला और पुरुष उम्मीदवारों के लिए 250 रुपए है। दिव्यांग उम्मीदवारों को भी 250 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।
ऐसे करें आवेदनअभ्यर्थी पंचायती राज विभाग बिहार आधिकारिक वेबसाइटhttps://state.bihar.gov.in/biharprd/के जरिये अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। रिक्ति विवरण में पद का नाम, लिंग, पदों की कुल संख्या, मुख्य तिथियां, आवेदन प्रारंभ और समाप्ति तिथियां, भुगतान प्रारंभ और समाप्ति तिथियां तथा पात्रता आवश्यकताएं शामिल हैं।