भारत डायनेमिक्स लिमिटेड में इन 45 पदों पर होगी नियुक्तियां, जानें कब से करना है आवेदन

भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) ने मैनेजमेंट ट्रेनी और वेलफेयर ऑफिसर सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। BDL ने इस संबंध में ऑफिशियल वेबसाइटbdl-india.in/पर सूचना जारी की है। इसके मुताबिक कुल 45 पोस्ट पर नियुक्तियां की जाएंगी। ये पद इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, फाईनेंस और अन्य विभिन्न विभागों में उपलब्ध हैं।

इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 21 अगस्त से शुरू होगी और 20 सितंबर तक चलेगी। इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक और निर्धारित योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एप्लीकेशन प्रोसेस की शुरुआत होते ही एप्लाई करना शुरू कर दें। अंतिम समय का इंतजार करने पर कई दफा समस्या आ जाती है। तब वेबसाइट पर लोड बढ़ने से फॉर्म भरने में दिक्कत हो जाती है।

ये है पोस्ट डिटेल

नोटिफिकेशन के अनुसार मैनेजमेंट ट्रेनी के 42 और वेलफेयर ऑफिसर के 2 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जेएम का 1 पद भरा जाना है।

इन विभागों में की जाएंगी नियुक्तियां

MT (इलेक्ट्रॉनिक्स) – 15
MT (मैकेनिकल) - 12
MT (इलेक्ट्रिकल) – 4
MT (कंप्यूटर साइंस) – 1
MT (साइबर सिक्योरिटी) – 2
MT (रसायन) – 2
MT (सिविल) – 2
MT (बिजनेस डेव) – 1
MT (ऑप्टिक्स) – 1
MT (वित्त) – 1
ग्रेड-I पद
वेलफेयर ऑफिसर – 2
जेएम (जनसंपर्क) - 1

यूं करें आवेदन

- सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट bdl-india.in/ पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर बीडीएल भर्ती 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको लिंक पर आवश्यक विवरण प्रदान करना होगा।
- इसके बाद आवेदन पत्र जमा करें।
- अब भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास रखें।