ADRC ने भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, 12600 वेकेंसी के लिए इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

असम डायरेक्ट रिक्रूटमेंट कमीशन (ADRC) ने ग्रेड 3 और ग्रेड 4 पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। अधिसूचना के मुताबिक ADRC ने ग्रेड 3 और ग्रेड 4 पदों पर भर्ती निकाली है। इन भर्ती के जरिए 7600 पद ग्रेड 3 के लिए और 5000 ग्रेड 4 पदों पर भरे जाने हैं। इन पदों के लिए आवेदन 10 नवंबर से शुरू होंगे। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट assam.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए 29 दिसंबर लास्ट डेट तय की गई है।

ये है वेकेंसी डिटेल

इस भर्ती के जरिए कुल 12600 पद भरे जाने हैं। कैटेगरी 1 में बैचलर डिग्री वाले आवेदन कर सकेंगे। इसमें 4055 पद भरे जाएंगे। कैटेगरी 2 में एचएसएसएलस साइंस पास वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसमें 3127 पोस्ट हैं। कैटेगरी 3 के जरिए एचएसएलसी वाले उम्मीदवार 418 पदों पर आवेदन कर सकते हैं। कैटेगरी 5 में 10वीं पास वाले आवेदन कर सकते हैं। इसके जरिए 3000 पदों पर नियुक्ति होगी। 8वीं पास के लिए भी 1950 पदों पर भर्ती होगी।

ये है आयु सीमा

इन पदों के लिए उम्मीदवारों की उम्र सीमा 18 से 40 साल निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

ये है चयन प्रक्रिया

सभी पदों पर चयन के लिए प्रक्रिया अलग-अलग हैं। हालांकि अधिकांश पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। कुछ पदों के लिए लिखित परीक्षा के बाद कौशल परीक्षण किया जाएगा। इसमें कंप्यूटर, स्टेनोग्राफी और ड्राइविंग कौशल की जांच की जाएगी। उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर मेरिट सूची तैयारी की जाएगी। अलग-अलग पदों पर वेतन और आरक्षण की जानकारी लिखित परीक्षा तारीख के साथ आधिकारिक वेबसाइट पर सूचित की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइटassam.gov.inपर जाएं।
- फिर भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- अंत में एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट कर दें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।