टेस्ट के साथ हेल्थ भी देगा 'वेजिटेबल सूप', ठंडक को बनाएगा सुहाना #Recipe

मौसम में बदलाव के साथ ठंडक होने लगी हैं और लोगों के खानपान में भी बदलाव देखा जा रहा हैं। ठंडक के इस मौसम में सबसे ज्यादा सूप पीना पसंद किया जाता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए वेजिटेबल सूप बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो स्वाद तो देगा ही लेकिन इसी के साथ सेहत भी देगा। तो आइये जानते हैं इस वेजिटेबल सूप को बनाने की Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

- 3 टमाटर, टुकड़ों में कटे हुए
- 1 गुच्छा सिलेरी, कटी हुई
- 3 स्लाइस गाजर
- 1 बड़ी गोभी, टुकड़ों में कटी हुई
- 6 बड़ी हरी प्याज, ग्रीन अनियन
- आधा कटोरी हरी बींस
- स्वादानुसार नमक
- स्वादानुसार काली मिर्च पाउडर
- डेढ़ कप पानी

बनाने की विधि

- सभी सब्जियों को एक छोटे टुकड़ों में काट लें और मसाले डालकर अच्छी तरह मिक्स करके एक बर्तन में रख लें।
- तेज आंच में सारी सब्जियों डेढ़ कप पानी के साथ पैन में डालकर तेज आंच पर उबालें।
- इसके बाद आंच धीमी कर सब्जियों को मुलायम होने तक पकाएं। |
- आंच बंद कर दें सूप को हल्का ठंडा होने के बाद पीयें और सर्व करें।