बच्चे हो या बड़े सभी को पसंद आता हैं वेजिटेबल फ्राइड राइस, बनाना बेहद आसान #Recipe

जब भी कभी घर पर चावल बनते हैं तो कई बच्चों का मूड खराब हो जाता हैं क्योंकि सादे चावल का स्वाद उन्हें कम ही पसंद आता हैं। ऐसे में स्वाद बदलने के लिए आप वेजिटेबल फ्राइड राइस ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान हैं और यह बच्चों के साथ बड़ों को भी पसंद आते हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

उबले हुए चावल - 1 बाउल
तेल - 1 बड़ा चम्मच
लहसुन - 2-3 (कटा हुआ)
गाजर - 1 बड़ा चम्मच
बेबीकॉर्न - 3-4 (कटा हुआ)
पत्तागोभी, बीन्स - 1/2 कटोरी (कटी हुई)
तिल - 1/2 बड़ा चम्मच
नमक - स्वाद अनुसार

कालीमिर्च - 1 छोटा चम्मच
सोया सॉस - 2-3 बड़े चम्मच (वैकल्पिक)
हरा प्याज - गार्निश के लिए

बनाने की विधि

- पैन में तेल गर्म करके उसमें लहसुन और हरीमिर्च भूनें।
- अब इसमें गाजर, बेबी कॉर्न, बीन्स और पत्तागोभी डालकर भूनें।
- इसमें तिल डालकर भूनें और चावल मिलाएं।
- अब इसमें नमक, कालीमिर्च सोया सॉस डालकर 1 मिनट तक पकाएं।
- लीजिए आपके वेजिटेबल फ्राइड राइस बनकर तैयार है।
- इसे हरे प्याज से गार्निश करके सर्व करें।