लाजवाब स्वाद देगी वेज बिरयानी, सभी करेंगे आपकी तारीफ #Recipe

जब भी कभी बिरयानी का नाम सामने आता हैं तो मन में ख्याल आता हैं कि यह जरूर नॉनवेज होगी, जबकि ऐसा नहीं हैं। जी हां, वेजिटेरियन लोग भी वेज बिरयानी बना सकते हैं और इसका जायका उठा सकते हैं। इसको बनाने का तरीका पुलाव से हटकर होता हैं और स्वाद भी। कई मसालों का इस्तेमाल करके वेज बिरयानी को बनाया जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको वेज बिरयानी बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं जिसे खाने के बाद हर कोई आपकी तारीफ़ करेगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

चावल - 3 कप
मिक्स वेजिटेबल्स - 3 कप
प्याज - 3 (बारीक कटे हुए)
हरी मिर्च - 2-3 (कटी हुई)
अदरक - 1 (कटा हुआ)
लहसुन - 2-3 कलियां
नींबू का रस - 2 चम्मच
धनिया - 1 कप
जीरा - 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर - 1/2 चम्मच
गर्म मसाला - 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच

बिरयानी मसाला - 1 चम्मच
नमक - स्वादअनुसार
तेल - 3 बड़े चम्मच
हल्दी - 2 चम्मच

बनाने की विधि

- सबसे पहले आप मिक्स वेजिटेब्लस, लहसुन, प्याज, अदरक, हरी मिर्च को बारीक-बारीक काट लें।
- एक कढ़ाई में तेल गर्म करने के लिए रख दें। फिर इसमें जीरा , प्याज, लहसुन डालकर कुछ मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दें।
- फिर इसमें सारी कटी हुई सब्जियां मिलाकर कुछ देर के लिए फ्राई कर लें।
- इसके बाद इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च, गर्म मसाला, बिरयानी मसाला डालकर मिलाएं।
- 15 मिनट के लिए आप मिश्रण किसी बर्तन में निकलाकर रख लें।
- फिर इसमें चावल डालें और ऊपर से सब्जियों से तैयार किया हुआ मिश्रण मिला दें।
- इसके बाद सारी चीजों को अच्छे से मिलाकर ढक दें। 5-7 मिनट के लिए पकाएं।
- तय समय के बाद इसमें नींबू डालकर मिलाएं।
- नींबू को अच्छे से मिक्स करने के बाद इसमें हरा धनिया ऊपर से डालें।
- आपकी स्वादिष्ट वेज बिरयानी बनकर तैयार है। गर्मा-गर्म सर्व करें ।