Makar Sankranti 2022 : तिल की चिक्की के साथ त्यौहार को बनाए यादगार #Recipe

14 जनवरी को देशभर में मकर सक्रांति का पावन पर्व मनाया जाना हैं। इस दिन आसमान में पतंगे उड़ती हुई दिखाई देती हैं और तिल से बने व्यंजन भी बनाए जाते हैं। तिल की तासीर गर्म होती हैं जो ठण्ड के दिनों में सेहत के लिए बेहतरीन रहती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको तिल की चिक्की बनाने की Recipe के बारे में बताने जा रहे हैं। यह त्यौहार में मिठास लाएगी और इसे यादगार बनाएगी। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

सफेद तिल - 1 कप
गुड़ - 1 कप (पीसा हुआ)
देसी घी - 1 बड़ा चम्मच

बनाने की वि​धि

- पैन में तिल को लगातार चलाते हुए भूनें।
- अब कढ़ाही में घी गर्म करके उसमें गुड़ को लगातार चलाते हुए पिघलने तक पकाएं।
- गुड़ पिघलने के बाद धीमी आंच पर इसे गाढ़ा होने तक पकाएं।
- गुड़ गाढ़ा होने पर इसमें तिल डालकर मिलाएं।
- एक प्लेट या पेपर को घी से ग्रीस करके मिश्रण को फैलाते हुए ठंडा होने दें।
- मिश्रण के हल्का ठंडा होने पर चाकू की मदद से इसे चौकोर शेप में काट लें।
- आपकी तिल की चिक्की बनकर तैयार है।
- इसे मेहमानों को सर्व करें व खुद भी खाने का मजा लें।