लोहड़ी स्पेशल : तिल की बर्फी से करें मेहमानों का स्वागत #Recipe

आने वाले दिनों में लोहड़ी और मकर संक्रांति का पर्व आने वाला हैं। इन दिनों में घर पर आयोजन कर मेहमानों का स्वागत किया जाता हैं और मुंह मीठा करा खुशियां मनाई जाती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए तिल की बर्फी बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो सभी को पसंद आएगी। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री

देसी घी - 3 कप
चीनी - 400 ग्राम
सफेद तिल - 250 ग्राम
गेहूं का आटा - 250 ग्राम
काजू - 20 (बारीक कटे)
बादाम - 20 (बारीक कटे)
इलायची पाउडर - 1 छोटा चम्मच
पानी - 2 कप
गार्निश के लिए सूखे मेवे - आवश्यकतानुसार (कटे हुए) बनाने की विधि

- सबसे पहले पैन में तिल डालकर गैस की धीमी आंच पर भून कर प्लेट में निकाल लें।
- फिर इसी पैन में घी गर्म करके मध्यम आंच पर आटा भूनें। ध्यान रखें कि आटे की गांठ ना पड़े।
- अलग पैन में चीनी और पानी डालकर चाशनी बनाएं।
- अब इसमें भूना तिल, आटा, काजू, बादाम, इलायची पाउडर डालकर गैस की धीमी आंच पर पकाएं।
- मिश्रण सुनहरा भूरा होने पर गैस बंद कर दें।
- अब एक प्लेट को घी से ग्रीस करके मिश्रण फैलाएं।
- बर्फी के ऊपर सूखे मेवे डालकर हल्का दबाकर इसे सेट होने दें।
- जमी हुई बर्फी को मनपसंद शेप में काट कर सर्व करें।
- लीजिए आपकी तिल की बर्फी बनकर तैयार है।