ट्राई करें स्वाद से भरपूर स्टफ्ड इडली जिसे बनाना भी बहुत आसान #Recipe

साउथ इंडियन डिश इडली को सभी जानते हैं और अपने आहार में शामिल करते हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए इसमें थोडा बदलाव करते हुए स्टफ्ड इडली बनाने की Recipe लेकर आए हैं। यह स्वाद से भरपूर होती हैं और इसे बनाना भी बहुत आसान हैं। यह सेहत के लिहाज से भी बहुत उपयोगी आहार हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

बैटर के लिए सामग्री

दही - 1/4 कप
सूजी - 1/4 कप
नमक - 1/2 चम्मच
ईनो - 1 छोटा चम्मच
पानी - 1/4 कप

स्टफिंग के लिए सामग्री

उबले मैश्ड आलू - 2
मटर - 2 बड़े चम्मच
धनियापत्ती - 1 बड़ा चम्मच
नींबू का रस - 1/2 छोटा चम्मच
राई - 1/2 चम्मच
जीरा - 1/4 चम्मच
सौंफ - 1/4 चम्मच
साबुत धनिया - 1 बड़ा चम्मच
प्याज - 1 (बारीक कटा)
हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी)

लाल मिर्च - आवश्यकतानुसार
धनिया पाउडर - आवश्यकतानुसार
हल्दी - आवश्यकतानुसार
हींग - आवश्यकतानुसार
तेल - आवश्यकतानुसार

बनाने की विधि

- सबसे पहले एक बाउल में दही, सूजी और नमक डालकर मिलाकर 15 मिनट तक अलग रखें।
- ‌‌पैन में तेल गर्म करके इसमें राई, जीरा, सौंफ, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, हींग और प्याज भूनें।
- अब इसमें आलू, मटर, धनियापत्ती और नींबू का रस मिलाएं।
- मिश्रण के ठंडा होने पर इसके छोटे-छोटे गोले बना लें।
- अब दही के मिश्रण में पानी और ईनो डालकर फेंट लें।
- पेस्ट का 1 बड़ा चम्मच इडली स्टेंड में डालकर ऊपर से स्टफिंग रखें।
- स्टफिंग के ऊपर दोबारा 1 बड़ा चम्मच इ़डली का बैटर डालें।
- अब इसे पकने दें। तैयार इडली को सर्विंग प्लेट में निकाल कर नारियल की चटनी व टोमैटो सॉस के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।