Holi 2020 : आपका दिल खुश करेगी 'स्ट्रॉबेरी मूस' #Recipe

मौसम में थोड़े बदलाव के साथ होली का त्यौंहार आ चुका हैं। यह मौसम जहां गर्म पकौड़े का हैं तो वहीँ ठन्डे पेय पदार्थ का भी हैं। इसलिए आज हम आपके लिए 'स्ट्रॉबेरी मूस' बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो सबी को पसंद आएगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

स्ट्रॉबेरी - 250 ग्राम
व्हीप्ड क्रीम - 2 कप
वेनिला या स्ट्रॉबेरी एसेंस - 1 टेबलस्पून
पिंक फूड कलर - 1-2 बूंदे
चीनी - 4 टेबलस्पून

बनाने की विधि

- सबसे पहले एक बाउल में स्ट्रॉबेरी को काट लें।
- कुछ स्ट्रॉबेरी के स्लाइस को गार्निश के लिए अलग से रख दें।
- अब इसमें चीनी, वेनिला या स्ट्रॉबेरी एसेंस, फूड कलर डाल कर मिक्सी में पीस कर प्यूरी तैयार करें।
- थोड़ी सी प्यूरी को अलग रख लें।
- बाकी की तैयार प्यूरी में क्रीम डालकर अच्छे से ब्लेंड करें।
- इसे तब तक ब्लेंड करते रहें जब तक क्रीम अच्छे से स्ट्रॉबेरी प्यूरी के साथ मिक्स न हो जाएं।
- आपका मूस बन कर तैयार है।
- अब शॉट ग्लास लें।

- उसमें प्यूरी का 1-1 टेबलस्पून डालें।
- उसके ऊपर 2 टेबलस्पून मूस डालें।
- अब इसे लगभग 4 -5 घंटे सेट और ठंडा होने के लिए फ्रिज में रखें।
- निश्चित समय के बाद इसे फ्रिज से बाहर निकालें।
- अब तैयार स्ट्रॉबेरी मूस के ऊपर से कटे हुई स्ट्रॉबेरी के स्लाइस रख कर गार्निंश करें।
- आप इसके ऊपर कसी हुई चॉकलेट भी डाल सकते है।
- आपकी स्ट्रॉबेरी मूस बन कर तैयार है।