ब्रेकफास्ट का बेहतरीन ऑप्शन बनेगा 'साउथ इंडियन उपमा', मिनटों में करें तैयार #Recipe

सुबह-सुबह ब्रेकफास्ट में क्या बनाया जाए, यह हमेशा ही सोचने का विषय बनता हैं। ब्रेकफास्ट के दौरान ऐसी चीजों को आहार में शामिल करना चाहिए जो स्वाद के साथ ही सेहत के लिए भी सही हो। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं साउथ इंडियन उपमा बनाने की रेसिपी। इसे मिनटों में तैयार किया जा सकता हैं। यह उपमा खाने में हल्का होने के साथ ही स्वादिष्ट होता हैं। जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

- सूजी 1 कप (भुनी हुई)
- चना दाल
- प्याज 1 कप
- गाजर 1/2 कप
- हरी मिर्च 2
- जीरा
- कढ़ी पत्ता
- अदरक
- सरसो के दाने 1 चमच्च
- रिफाइंड आयल
- नमक

बनाने की विधि

- कढ़ाई में आधा चम्मच तेल डालें। उसमें जीरा, सरसो और प्याज डालकर चलाएं।
- प्याज भुनने के बाद कढ़ी पत्ते के दो डंठल डालें। अब इसमें एक चम्मच अदरक, हरी मिर्च डालकर चलाएं।
- इसके बाद गाजर और नमक मिक्स करें। अब इसमें हल्का सा पानी डाल लें और थोड़ी देर धीमी आंच में पकाएं।
- अब इसमें चना दाल डालें। आप चाहें तो उरद दाल और मटर भी डाल सकते हैं। अब इसमें दो कप पानी डालें।
- एक उबाल आने के बाद इसमें भुनी हुई सूजी डाल दें। आवश्यकतानुसार पानी की मात्रा को बढ़ा लें।
- अच्छे से चलाते हुए अपने पसंद के अनुसार इसका पानी सुखा लें और सर्विंग बाउल में निकालर कर गर्मागर्म परोसें।