मैदा की जगह ट्राई करें 'सूजी पास्ता', आसानी से बनाए घर पर ही #Recipe

अक्सर देखा जाता हैं कि बच्चों को जब भी भूख लगती हैं तो उनके लिए पास्ता बनाया जाता हैं। लेकिन जरा संभलकर क्योंकि मैदे से बना यह पास्ता आपके बच्चों की सेहत को बहुत नुकसान पहुंचा सकता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए मैदा की जगह 'सूजी पास्ता' बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो कि टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी हैं। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

सूजी - एक कप
टमाटर - 1 (बारीक कटा)
शिमला मिर्च - 1/2 (बारीक कटी)
गाजर - 1 (बारीक कटी)
प्याज - 1 (बारीक कटा)
टोमैटो सॉस - 1 टेबलस्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टीस्पून
हल्दी - 1/2 टीस्पून
नमक स्वादानुसार
चाट मसाला - 1/2 टीस्पून
हरा धनिया - 2 टेबलस्पून (बारीक कटा)
तेल - आवश्यकतानुसार
पानी 1 कप
धनियापत्ती (सजावट के लिए)
चीज (सजावट के लिए)
पनीर (सजावट के लिए)

बनाने की विधि

- सबसे पहले एक साफ बर्तन में सूजी को लें और छननी से छान लें।
- इसमें थोड़ा सा नमक और 2 टीस्पून तेल डाल कर अच्छे से मिलाएं।
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डाल कर नरम सा आटा गूंद लें।
- थोड़ी देर के लिए आटे को फूलने तक अलग रख दें।
- अब आटे की छोटी-छोटी लोई तोड़कर अलग-अलग आकार दें।
- अब एक पैन में पानी उबालें।
- छलनी पर थोड़ा तेल लगा कर सारे पास्ता को धीमी आंच पर उबालने के लिए पैन के ऊपर रखकर ढक्कन बंद करें।
- 15-20 मिनट तक पास्ता को स्टीम होने दें।
- आप चाहे तो बीच-बीच में पास्ता को चैक कर सकते है।
- पकने के बाद पास्ता को ठंडा होने के लिए रखें और ताजे पानी से धो लें।
- अब एक सॉस पैन में थोड़ा सा तेल गर्म होने के लिए डालें।
- उसमें प्याज हल्का भूरा होने तक भूनें।
- अब एक-एक करके सारी सब्जियां डालकर पकाएं।
- सब्जियों में सॉस डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- इसमें हल्दी पाउडर, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, नमक आदि मसाले डाल कर थोड़ी देर पकने के लिए छोड़ दे।
- तैयार मिक्सचर में पास्ता डाल कर अच्छे से हिलाकर मिक्स करें।
- इसके ऊपर बारीक कटा हरा धनिया, कसा हुआ चीज या पनीर डाल कर इसकी गार्निश करें।
- अब तैयार सूजी पास्ता को सर्विग डिश में डाल कर सर्व करें।