ईद के खास मौके पर शीर खुरमा से कराएं सभी का मुंह मीठा #Recipe

ईद के खास मौके पर घरों में जश्न का माहौल रहता हैं और कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। खासतौर से मीठे का इंतजाम किया जाता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए शीर खुरमा बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका लजीज स्वाद हर किसी को पसंद आएगा और सभी के मन को भाएगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

- 5 कप पुल क्रीम दूध
- 50 ग्राम छोटे टुकड़ों में टूटी हुई सेवई (रोस्टेड)
- 50 ग्राम (सूखा) नारियल (कद्दूकस किया हुआ)
- 1/2 कप चीनी
- 2 हरी इलाइची
- 2 टेबल स्पून खजूर
- 10-12 किशमिश

- 12-15 बादाम
- 1/2 टी स्पून खस
- 2-3 सिल्वर वर्क

बनाने की वि​धि

- एक पैन लें और उसमें घी डालें।
- इसमें बादाम, किशमिश और पिस्ता डालकर भून लें।
- एक दूसरे पैन में घी लें और उसमें सेवई को डालकर भून लें।
- एक बड़े पैन में धीमी आंच पर दूध को पकाएं ताकि वो गाढ़ा हो जाए।
- इसमें चीनी डालकर फिर से धीमी आंच पर पकाएं।
- रोस्टेड सेवई और ड्राई फ्रूट्स के साथ खजूर और केसर मिलाएं।
- धीमी आंच करके इसे अच्छे से मिलाएं। इसमें इलाइची पाउडर मिलाएं।
- इसे ठंडा करके, खजूर से गार्निश करें और सर्व करें।