रात की बची रोटी को फेंकने की बजाय बनाए Roti Pizza #Recipe

अक्सर रात को खाने के दौरान बनाई रोटी बच जाती हैं तो उसे अगली सुबह या तो फेंक दिया जाता हैं या जानवर को खिला दिया जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात की बची रोटी को फेंकने की बजाय उससे Pizza बनाया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको Roti Pizza बनाने की Recipe के बारे में बताने जा रहे हैं।

आवश्यक सामग्री

बासी रोटी - 2
शिमला मिर्च - 1 (कटी हुई)
प्याज - 1 (कटा हुआ)
पिज्जा सॉस - 2 बड़े चम्मच
मोजरेला चीज - 1/2 कप
मिक्स हर्ब्स - आवश्यकता अनुसार
चिली फ्लेक्स - स्वाद अनुसार
बटर - जरूरत अनुसार

बनाने की विधि

- रोटियों में फोर्क की मदद से छोटे- छोटे छेद करें।
- फिर इन्हें तवे पर सेंक कर कुरकुरा करें।
- अब दोनों रोटी पर अच्छे से पिज्जा सॉस लगाएं।
- अब प्याज, शिमला मिर्च और मोजरेला चीज डालें।
- ऊपर से मिक्स हर्ब्स और चिली फ्लेक्स छिड़के।
- तवे पर बटर पिघलाकर रोटी पिज्जा रखकर ढक दें।
- इसे 2-3 मिनट तक मीडियम आंच पर पकाएं।
- दूसरी रोटी को भी ऐसे पकाएं।
- लीजिए आपका रोटी पिज्जा बनकर तैयार है।
- इसे सर्विंग प्लेट में निकाल कर टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें।