'रोज कस्टर्ड आइसक्रीम विथ स्ट्रॉबेरी' के साथ मनाए अपना वैलेंटाइन स्पेशल #Recipe

वैलेंटाइन के इस खास मौके पर सभी अपने प्यार का इजहार करने और इम्प्रेस करने में लगे हुए हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी ही नहीं कि सिर्फ तोहफे भी दी जाए बल्कि आप उन्हें किसी और तरीके से भी स्पेशल फील करवा सकते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए 'रोज कस्टर्ड आइसक्रीम विथ स्ट्रॉबेरी' की Recipe लेकर आए हैं जो आपकी इस काम में मदद करेगी। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री

- 200 ग्राम रोज आइसक्रीम
- 1 लीटर दूध
- 250 ग्राम शक्कर
- 2 चम्मच कस्टर्ड पावडर
- पाव कप अनारदाने
- पाव कप स्ट्रॉबेरी की कतरन
- रोज एसेंसबनाने की विधि

- सबसे पहले कस्टर्ड पावडर थोड़े दूध में घोलें, बाकी दूध उबालें व धीरे-धीरे कस्टर्ड घोल मिलाते जाएं।
- बराबर चलाते रहे फिर शक्कर मिलाएं। गाढ़ा होने पर उतारें व ठंडा करके फेंट लें।
- 2 घंटे फ्रिज में ठंडा करें, अनार व स्ट्रॉबेरी के कतरे डालें व गिलासों या प्यालों में डालें।
- स्कूप से आइसक्रीम डालें।
- रोज एसेंस छिड़कें व आइसक्रीम को गुलाब की पत्तियों से सजाकर पेश करें।
- गुलाब से सजा यह रोज कस्टर्ड विथ आइसक्रीम सभी को जरूर पसंद आएगा।