इस बार लें चावल से बने ढोकले का स्वाद, मुंह से निकलेगा वाह #Recipe

गुजरात के प्रसिद्द व्यंजन ढोकले का स्वाद तो सभी ने लिया होगा जिसे आज पूरे देशभर में बनाया जाता हैं। इसे बनाने में अधिकतर बेसन के ढोकले का इस्तेमाल किया जाता हैं लेकिन आज हम आपके लिए चावल से बने ढोकले बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका बेहतरीन स्वाद सभी को पसंद आएगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

चावल का आटा - 250 ग्राम
सूजी - 30 ग्राम
दही - 1/2 कप
चीनी - स्वादानुसार
तेल - 4 टी स्पून
सरसों के दाने - 1/2 टी स्पून |
लाल मिर्च - 1-2 साबुत
हींग - चुटकीभर
पानी - जरूरतानुसार
नमक - स्वादानुसार
नींबू का रस - 1 टीस्पून

गार्निश के लिए

नारियल - 2 टेबलस्पून (कसा हुआ)
धनिया पत्ती - 2 टेबलस्पून (कटी हुई)

बनाने की वि​धि

- सबसे पहले एक बाउल में चावल का आटा, सूजी, दही, चीनी और 1 टीस्पून ऑयल डालकर मिलाएं।
- अब इसमें जरूरतानुसार पानी डालकर बेटर तैयार करें।
- इसमें हींग और नींबू का रस मिक्स कर बैटर को रातभर अलग रख दें।
- स्टीमर में पानी भर कर उबालें।
- बैटर को प्लेट फैलाते हुए डालें।
- उसके बाद ढक्कन बंद कर 20 मिनट तक स्टीम होने दें।
- तय समय के बाद स्टीमर से ढोकला निकालकर उसे ठंडा कर टुकड़ों में काट लें।
- अब एक अलग पैन में ऑयल गर्म करें।
- इसमें सरसों के दाने साबुत लाल मिर्च डालकर भूनें।
- रंग बदल जाने पर इसमें 2 टेबलस्पून पानी डालकर 1 उबाल आने दें।
- अब तैयार तड़के में कटे हुए ढोकले के टुकड़ें डालकर मिक्स करें।
- आपका चावलों का ढ़ोकला से हुए नारियल और धनिया पत्ति डालकर गार्निश करें।