लॉकडाउन स्पेशल में बच्चों के लिए बनाए रेड वेलवेट कप केक #Recipe

लॉकडाउन के इस समय में घरों में कई तरह के विशेष व्यंजन बनाए जा रहे हैं ताकि बच्चों का मन बना रहे हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए रेड वेलवेट कप केक बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो बच्चों का दिन स्पेशल बनाएगी। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

बटर - 100 ग्राम
कैस्टर चीनी - 200 ग्राम
वेनिला एसेंस - 1 टीस्पून
अंडे - 2
छाछ - 175 मिली
फूड कलर - 1/2 टीस्पून (लाल रंग का)
आटा - 175 ग्राम
कॉर्न फ्लोर - 25 ग्राम
बेकिंग पाउडर - 3/4 टीस्पून
कोको पाउडर - 1 टेबलस्पून
सफेद सिरका - टीस्पून
सोडा बाइकार्बोनेट - 1टीस्पून

क्रीम चीज फ्रॉस्टिंग की सामग्री

मक्खन - 50 ग्राम
क्रीम चीज - 125 ग्राम
आइसिंग शुगर - 300 ग्राम

बनाने की वि​धि

- सबसे पहले ओवन को 180 डिग्री पर प्रीहीट करने के लिए रखें।
- एक बाउल में मक्खन और चीनी को डालकर मिक्स करके क्रीम तैयार करें।
- अब उसमें अंडे डालकर फेंट लें।
- फिर आटा, कॉर्न फ्लोर, बेकिंग पाउडर, कोको पाउडर डालें और अच्छे से मिक्स करें।
- अब एक अलग बाउल में छाछ और रेड फूड कलर गहरा लाल रंग होने तक मिलाएं।
- एक कटोरी में‌ सिरका, सोडा बाइकार्बोनेट को एक साथ बुलबुले आने तक मिलाएं।
- फिर इसे सारे मिश्रण में मिलाकर मफिन मोल्ड्स में डालें।
- इसे 15 - 20 मिनट तक बेक होने के लिए ओवन में रखें।
- आपका रेड वेलवेट कप केक बनकर तैयार है।
- इसे ठंडा होने के बाद पाइपिंग क्रीम के साथ सजाएं।