रेड सॉस पास्ता के साथ बनाए बच्चों का वीकेंड स्पेशल, मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद #Recipe

इस कोरोना के कहर में सभी अपने घरों में रहकर सुरक्षित दिन बिता रहे हैं। लेकिन बच्चों को घर में कैद रहने के साथ ही उनकी पसंद का खाना भी जरूरी हैं ताकि मन खिला हुआ रहे। इसलिए आज इस कड़ी एम् हम आपके लिए रेड सॉस पास्ता बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो बच्चों का वीकेंड स्पेशल बनाएगा। यह पास्ता रेस्टोरेंट जैसा स्वाद देगा। तो आइये जानते है इसकी Recipe के बारे में।

पास्ता के लिए सामग्री

पास्ता - 110 ग्राम
पानी - 3 कप
नमक - एक चुटकी

रेड सॉस के लिए सामग्री

टमाटर - 5-6
लहसुन की कली - 1
चीनी - 1/2 छोटा चम्मच
प्याज - 1 (कटा हुआ)
तेजपत्ता - 1
नमक - स्वाद अनुसार
पानी - 1/2 कप

मसाला के लिए सामग्री

प्याज - 1 बड़ा चम्मच (कटा हुआ)
लहसुन - 1/2 बड़ा चम्मच (कटा हुआ)
तुलसी की पत्तियां - 4-5
नमक - स्वाद अनुसार
तेल - आवश्यकता अनुसार

बनाने की विधि

- सबसे पहले पैन में पानी, नमक और पास्ता डालकर उबालें।
- पास्ता उबलने के बाद इसे छन्नी से छान लें।
- फिर इसे ताजे पानी से 2-3 धोकर अलग रख लें।
- अब पैन में टमाटर पकाकर इसमें लहसुन, प्याज व तेजपत्ता डालें।
- अब इसमें पानी, नमक और चीनी डालकर मिलाएं।
- पैन को ढक कर टमाटर में उबाल आने दें।
- मिश्रण ठंडा करके मिक्सी में पीस कर प्यूरी बनाएं।
- दूसरे पैन में तेल गर्म करके प्याज व लहसुन भूनें।
- अब इसमें टोमेटो प्यूरी मिलाएं।
- ग्रेवी के आधा होने तक इसमें तुलसी के पत्ते और पास्ता मिलाएं।
- इसे 2-3 मिनट तक पकाएं।
- फिर सर्विंग प्लेट में पास्ता डालकर गर्मा-गर्म सर्व करें।