नाश्ते के लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित होगा रवा उत्तपम, झटपट होता हैं तैयार #Recipe

जब भी कभी नाश्ते की बात की जाती हैं तो सोचना पड़ जाता हैं कि क्या बनाया जाए। ऐसे में आज हम आपके लिए रवा उत्तपम बनाने की Recipe लेकर आए हैं। यह नाश्ते के लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित होगा और झटपट तैयार होने वाला नाश्ता हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

रवा - 1 कप
दही - 1 कप
टमाटर - 1 (बारीक कटा)
प्याज - 1 (बारीक कटा)
गाजर - 1 (बारीक कटी)
शिमला मिर्च - 1 (बारीक कटी)
धनिया पत्ती - 2 बड़े चम्मच (बारीक कटी)
पानी - जरूरत अनुसार
नमक - स्वाद अनुसार
तेल - तलने के लिए

बनाने की विधि

- एक बाउल में सूजी, दही और नमक डालकर मिलाएं।
- बैटर हल्का पतला करने के लिए इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं।
- इसे इडली व डोसे के बैटर जैसा तैयार करें।
- अब थोडे़ से प्याज, टमाटर, गाजर, शिमला मिर्च, धनिया पत्ती अलग रखकर बाकी बैटर में मिलाएं।
- तवे पर थोड़ा सा तेल गर्म करके 1 बड़ा चम्मच बैटर डालकर डोसे की तरह फैलाएं।
- इसके ऊपर बाकी की बची सब्जियां डालकर मीडियम आंच पर सुनहरा भूरा होने तक पकाएं।
- उत्तपम को दोनों ओर से सेंक लें।
- लीजिए आपका सूजी उत्तपम बनकर तैयार है।
- इसे सर्विंग प्लेट में निकालकर टोमैटो सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें।