घर पर ही तैयार कर सकते हैं राज कचौरी, चटपटा स्वाद सभी को आएगा पसंद #Recipe

चटपटा खाना सभी को पसंद आता हैं और इसके लिए लोग अक्सर बाहर जाना पसंद करते हैं। लेकिन घर पर भी कई ऐसे व्यंजन बनाए जा सकते हैं जो बाजार से भी बेहतर स्वाद दे सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए राज कचौरी बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसे आसानी से घर पर ही बनाया जा सकता हैं।

कचौरी बनाने की सामग्री

सूजी - 1/4 कप
मैदा - 1 कप
बेकिंग सोडा - 2 चुटकी
पानी - जरूरत अनुसार
तेल - तलने के लिए

आवश्यक सामग्री

उड़द दाल की पकौड़ी (पानी में भीगी हुई) - 1 कटोरी
उबले आलू - 1 कटोरी (कटे हुए)
मूंग या चना - 1 कटोरी (उबले हुए)
दही (फैटा हुआ) - 250 ग्राम
भुना हुआ जीरा - स्वादानुसार
काला नमक - स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर - स्वादानुसार
मीठी चटनी - स्वादानुसार
हरी चटनी - स्वादानुसार
सेव भुजिया - स्वादानुसार

बनाने की विधि

- एक बाउल में सूजी, मैदा, बेकिंग सोडा और पानी डालकर मिलाएं।
- इसमें 1 छोटा चम्मच तेल डालकर नरम आटा गूंथ लें।
- आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेल लें।
- पैन में तेल गर्म करके उसमें कचौरी फूलने तक तलें।
- कचौरी के ठंडा होने पर उसे बीच से तोड़ लें।
- अब इसमें दाल की पकौड़ी डालें।
- फिर आलू, चने, जीरा, नमक, लाल मिर्च, काला नमक, ‌हरी चटनी, मीठी चटनी से कचौरी को भरें।
- इसे ऊपर से फेंटे हुए दही और सेव भुजिया से गार्निश करके सर्व करें।
- लीजिए आपकी राज कचौरी बन कर तैयार है।