वजन घटाने के लिए कर रहें है डाइटिंग, गेहूं छोड़ खाएं रागी की रोटी #Recipe

आज के समय में हर तीसरा व्यक्ति मोटापे से परेशान हैं और अपना वजन कम करने की चाहत रखता हैं। इसके लिए शारीरिक श्रम के साथ ही खानपान पर भी ध्यान देने की जरूरत होती हैं। कई लोग तो रोटी खाना ही छोड़ देते हैं। लेकिन ऐसा ना करें क्योंकि यह आपको कमजोर कर देगा। ऐसे में गेहूं छोड़ रागी की रोटी खाना बेस्ट रहेगा। आज इस कड़ी में हम आपको रागी की रोटी बनाने की Recipe के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

आवश्यक सामग्री

रागी आटा - 3 कप
प्याज - 1 (बारीक कटा)
गाजर - 1 (कद्दूकस)
करी पत्ता - 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा)
धनिया - 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा)
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
जीरा - 1 छोटा चम्मच
तेल - 1 छोटा चम्मच
पानी - जरूरत अनुसार
नमक - 1/2 छोटा चम्मच

बनाने की वि​धि

- सबसे पहले पानी को छोड़कर बाकी सामग्री एक बाउल में मिलाएं।
- अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंदे लें।
- ध्यान दें यह गेहूं के आटे की तरह ना हो।
- अब एक साफ कपड़ा या रूमाल लेकर उसे पानी से निचोड़कर फ्लैट प्लेटफॉर्म पर फैलाएं।
- इसके बाद रागी के आटे से की छोटी-छोटी लोइयां लेकर कपड़े के बीच रखें।
- फिर हथेली से दबा-दबाकर रोटी बनाएं।
- आप हाथों में थोड़ा सा पानी भी लगा सकती है।
- अब पैन या तवा गर्म करके उसपर रोटी रखकर कपड़ा हटा दें।
- तेज आंच पर रोटियां बना लें।
- 1-2 मिनट या रोटी का रंग बदलने तक इसे सेंक लें।
- लीजिए आपकी रागी की रोटी बनकर तैयार है।
- इसे सर्विंग प्लेट में निकालकर सब्जी, चटनी के साथ सर्व करें।