Summer Special : शरीर की गर्मी दूर कर इम्युनिटी बढ़ाएगा पुदीना काली मिर्च जूस #Recipe

गर्मियों के दिनों में ऐसे पेय पदार्थ लेने की जरूरत होती हैं जिनकी तासीर ठंडी हो ताकि शरीर की गर्मी भी दूर हो और पानी की कमी भी ना रहें। इसलिए आज हम आपके लिए पुदीना काली मिर्च जूस बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो शरीर की गर्मी दूर कर इम्युनिटी बढ़ाएगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

- पुदीना
- धनिया पत्ती
- काली मिर्च पाउडर

- नींबू का रस
- पानी आवश्यकतानुसार

बनाने की विधि

- एक कटोरी में पुदिना और धनिया पत्ती को धोकर रखें।
- इसे मिक्सी की मदद से ग्राइंड करें।
- अब इसमें थोड़ा सा पानी डालकर मिलाएं।
- इसमें थोड़ी सी काली मिर्च पाउडर और नींबू का रस डालकर मिक्स करें।
- तैयार जूस को छान लें।