लॉकडाउन रेसिपी : टी टाइम स्नैक्स में बनाए 'पोहा उत्तपम'

अक्सर देखा जाता हैं कि दिन की चाय के समय साथ में कुछ चटपटा स्नैक्स की चाहत होती हैं और इस समय क्या बनाया जाए यह एक दुविधा बन जाती हैं। आपकी इस दुविधा को दूर करते हुए आज हम आपके लिए 'पोहा उत्तपम' बनाने की Recipe लेकर आए हैं। तो आइये जानते है इस Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

- आधा कप पोहा
- आधा कप सूजी
- आधा कप दही
- आधा कप पानी
- आधा टीस्पून नमक
- तेल आवश्यकतानुसार
टॉपिंग के लिए सामग्री

- प्याज़
- शिमला मिर्च
- गाजर
- 5 फ्रेंचबीन्स
- 2 टेबलस्पून हरा धनिया
- 1/4 टीस्पून नमक
- चिली फ्लेक्सबनाने की विधि

- 5 मिनट के लिए पोहे को भिगोकर रखें।
- पानी निथारकर पोहे को पीसकर पेस्ट बना लें।
- इसमें सूजी, दही, पानी और नमक मिलाएं।
- टॉपिंग की सारी सामग्री को मिला लें।
- अब पोहेवाले घोल से मिनी उत्तपम बना लें।
- टॉपिंग डालें। तेल लगाकर सुनहरा होने तक सेंक लें। चटनी के साथ सर्व करें।