नाश्ते के लिए बनाए 'पोहा चिवड़ा', चाय के साथ भी ले सकते है इसका मजा #Recipe

अक्सर देखा जाता हैं कि घर में जब भी कभी मेहमान आते हैं तो उनका स्वागत किया जाता हैं और नाश्ता कराया जाता हैं। ऐसे में नाश्ते में नमकीन के लिए आप 'पोहा चिवड़ा' को आजमा सकते है। आज हम आपको 'पोहा चिवड़ा' बनाने की Recipe के बारे में बताने जा रहे हैं। आप चाय के साथ भी इसका मजा ले सकते हैं। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

- चिवड़ा (200 ग्राम)
- तेल (50 ग्राम)
- मुंगफली (50 ग्राम)
- चना दाल (3 चम्मच)
- बादाम ( 8-10)
- काजू (6-8)
- नारियल (25 ग्राम)
- किशमिश (10-12)
- करि पत्ता (10-15)
- हरी मिर्च(4)
- तिल (1/2 चम्मच)
- हल्दी(1/2 चम्मच)
- नमक(स्वादानुसार)

बनाने की विधि

- सबसे पहले पोहा (चिवड़ा) को ले और उसे छननी से छान ले।
- फिर उसे कढ़ाई या पैन में डालकर कुरकुरा होने तक भूनें।
- और यहां पे हमारी पोहा कड़ा हो गयी है, और इसे तोड़ने पे आसानी से टूट जा रही है।
- पोहा को निकाल कर अलग रख दें और उसी कढ़ाई में तेल डालें।
- अब उसमे चना दाल और मूंगफली को दाल दे और उसे फ्राई करें।|
- फ्राई होने के बाद उसे किसी बर्तन में निकाल लें।
- फिर उसी तेल में बादाम और काजू को भी डालकर फ्राई कर लें।
- फिर नारियल और किशमिश को डाले और उसे 1 से 2 सेकंड भूनकर निकाल लें।
- अब उसी तेल में करि पत्ता और मिर्च डाल दें।
- फिर उसमे तिल को भी डाल दे और उसे थोड़ी देर भुनें।
- फिर उसमे हल्दी डाल दें।
- फिर बिना देर किये उसमे भुने हुए ड्राई फ्रूट्स को डाल दें।|
- अब उसमे चिवड़ा डाल दें।
- फिर उसमे नमक डालकर उसे अच्छे से मिलाये और 2 मिनट तक भुनें।
- अब पोहा चिवड़ा बनकर तैयार हो गयी है।