बेहद लाजवाब स्वाद देता हैं पातरा रोल, जानें बनाने का आसान तरीका #Recipe

इस समय घरों में ही कई तरह के स्नैक्स ट्राई कर उनका स्वाद लिया जा रहा हैं और बाहर का खाना लोग कम ही पसंद कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए लाजवाब स्वाद देने वाले पातरा को बनाने की Recipe लेकर आए हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

- 2 1/2 कप बेसन
- 1 चम्‍मच अदरक-हरी मिर्च पेस्‍ट
- 1/2 चम्‍मच हल्‍दी पाउडर
- 1 चम्‍मच मिर्च पाउडर
- 1/2 चम्‍मच हींग
- 1 चम्‍मच तेल
- 3/4 कप गुड
- नमक स्‍वादानुसार

अन्‍य सामग्री

- 10 मध्‍यम साइज अरबी के पत्‍ते
- 1 चममच तेल
- 1 चम्‍मच राई
- 2 चम्‍मच तिल
- चुटकीभर हींग

गार्निश करने के लिए

- 2 चम्‍मच घिसा नारियल
- 2 चम्‍मच बारीक कटी धनिया

बनाने की विधि

- सभी सामग्रियों को एक कटोरे में डाल कर ऊपर से 1 कप पानी मिलाएं और मिश्रण का गाढा घोल तैयार करें। फिर इसे किनारे रख दें।
- सबसे पहले हम अरबी के पत्‍तों को अच्‍छी तरह से धो कर पोंछ लेंगे।
- पत्‍ते के डंठल को चाकू से काट दें।
- अब पत्‍ते के अंदर की ओर थोड़ा सा बेसन लगा कर पूरे पत्‍ते पर उंगलियों से फैलाएंगे।
- इसी प्रकार से एक और पत्‍ता रखिये और बेसन का पेस्‍ट लगाइये।
- फिर इसी तरह से तीसरे पत्‍ते पर भी बेसन लगाइये और से दूसरी पत्‍ती पर रखिये।
- उसके बाद पत्‍तों को अच्‍छी प्रकार से अंदर की ओर बांधते हुए रोल कीजिये।
- आपको इन्‍हें बांधते वक्‍त बेसन का हर जगह यूज करते रहना होगा।
- अब इसी तरह से और पातरा का रोल तैयार कीजिये और किनारे रख दीजिये।
- फिर इन्‍हें भाप में 20-25 मिनट तक के लिये पकाना होगा।
- आंच को बंद करके पातरा को बाहर निकल लें। अब इन्हे थोड़ा ठंडा होने दीजिए।
- जब पातरा ठंडे हो जाए तो इन्हें 1/4 इंच के टुकड़ों में काट लें।
- अब कढाई में तेल गरम करें, फिर उसमें राई डालें।
- फिर तिल और हींग डाल कर सौते करें।
- अब इसमें पातरा के टुकडे़ डाल कर मध्‍यम आंच पर पकाएं और तुरंत ही सर्व करें।