इस तरह बनाए पनीर चीज बॉल्स, मिलेगा टेस्टी एंड क्रिस्पी जायका #Recipe

अक्सर देखा जाता हैं कि कभिकभार बच्चों को भोजन के बाद भी भूख लगती रहती हैं और उनके कुछ चटपटा खाने की चाहत होती हैं। ऐसे में आप उनके लिए पनीर चीज बॉल्स बना सकते हैं जो अपने बेहतरीन स्वाद से बच्चों को बहुत पसंद आती हैं। तो आइये जानते हैं पनीर चीज बॉल्स बनाने की Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

पनीर - 250 ग्राम (कद्दूकस किया)
प्याज - 1 ( बारीक कटा)|
हरी मिर्च - 1 ( बारीक कटी)
धनिया - 1/2 कप ( बारीक कटा)
नमक - स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टीस्पून
चीज - 100 ग्राम
चाट मसाला - 1/2 टीस्पून
बेसन - 2 टेबलस्पून
कॉर्न फ्लॉर - 4 टेबलस्पून
ब्रेड क्रम्ब्स - 1 कप
तेल - तलने के लिए
पानी - आवश्यकतानुसार

बनाने की विधि

- सबसे पहले एक बड़े बाउल में पनीर, प्याज, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला डाल कर अच्छे से मिक्स करें।
- अब इसमें बेसन और 1 टेबलस्पून कॉर्न फ्लॉर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके मिश्रण तैयार कर लें।
- तैयार मिश्रण की छोटी- छोटी लोइयां बना लें।
- इन लोइयों में चीज डाल कर बंद कर दें।
- इसी तरह सारे चीज बॉल तैयार कर लें।
- अब एक अलग बाउल में बाकी बचा कॉर्न फ्लॉर और पानी डाल कर पतला सा घोल तैयार कर लें।
- अब सारी चीज बॉल्स पर एक-एक करके इसको लगाएं।
- इसके बाद सभी बॉल्स पर ब्रेड क्रम्ब्स लगाएं।
- 10 मिनट के लिए इन्हें फ्रिज में रख दें।
- अब तलने के लिए गैस पर धीमी आंच पर कड़ाही रखें।
- अब पनीर चीज बॉल्स को फ्रिज से निकालें और हल्का भूरा होना तक तले।
- आपका क्रिस्पी और टेस्टी पनीर चीज बॉल्स बन कर तैयार हैं।
- इन्हें सॉस या किसी चटनी के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।