स्नैक्स में आजमाए चाइनीज़ नूडल समोसा, सभी को पसंद आएगा इसका स्वाद #Recipe

भारत में स्नैक्स के तौर पर समोसे को बहुत पसंद किया जाता हैं जिसे मीठी और हरी चटनी के साथ खाया जाता हैं। लेकिन अगर आप इसमें कुछ नयापन लाना चाहते हैं तो चाइनीज़ नूडल समोसा ट्राई कर सकते हैं। स्नैक्स के तौर पर इसका स्वाद सभी का दिल जीत लेगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

नूडल्स के लिए सामग्री

- 1 कप नूडल्स उबला हुआ
- लहसुन की 2 कलियों का पेस्ट
- 1 प्याज़
- 1 शिमला मिर्च
- 1 गाजर
- 1 कप पत्तागोभी कटी हुई (चारों बारीक़ कटे हुए)
- 2 टीस्पून सोया सॉस
- 1 टेबलस्पून विनेगर
- नमक स्वादानुसार
- 1 टेबलस्पून तेल

कवरिंग के लिए सामग्री

- 2 कप मैदा
- 1 कप आटा
- 2 टेबलस्पून तेल
- 1 टीस्पून अजवायन
- नमक स्वादानुसार
- तलने के लिए तेल

बनाने की विधि

- कवरिंग की सभी सामग्री को मिलाकर थोड़ा सख्त आटा गूंध लें और 15-20 मिनट तक ढंककर रख दें।
- नूडल्स स्टफिंग बनाने के लिए कड़ाही में तेल गर्म करके लहसुन और प्याज़ डालकर भूनें। शिमला मिर्च, गाजर और पत्तागोभी डालकर तेज़ आंच पर 2-3 मिनट तक भूनें।
- नूडल्स, नमक, सोया सॉस और विनेगर मिलाकर दो मिनट और भूनें।
- अब गूंधे हुए मैदे से लोई लेकर बेलें।
- इसमें स्टफिंग करके समोसे का शेप दें।
- गर्म तेल में सुनहरा होने तक तल लें।
- हरी चटनी के साथ गरम-गरम सर्व करें।