लॉकडाउन रेसिपी : घर पर ही ले 'नवरत्न कोरमा' का स्वाद

आपने रेस्टोरेंट में कई सब्जियों का स्वाद लिया होगा और मन में इनका स्वाद लेने की चाहत भी हो रही होगी। इस लॉकडाउन के समय में घर पर ही सुरक्षित रहा जा सकता हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए 'नवरत्न कोरमा' बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो सभी को पसंद आएगा। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

- एक छोटी सी लौकी
- दो गाजर
- एक शिमला मिर्च
- चार से पांच बींस
- आधी कटोरी हरी मटर
- आधी कटोरी कटी हुई फूलगोभी
- चार बादाम
- थोड़े से काजू
- दस से बारह किशमिश
- आधी कटोरी मखाने
- पानी जरूरत के अनुसार

ग्रेवी के लिए सामग्री

- 100 ग्राम तले हुए प्याज|
- 200 ग्राम तले हुए काजू
- 50 ग्राम भुना हुआ खोवा
- 50 ग्राम देसी घी
- 4 लौंग
- 2 छोटी इलायची
- 1 तेज पत्ता
- 3-4 टमाटर
- धनिया पाउडर
- लाल मिर्च पाउडर
- इलायची और जावित्री पाउडर
- गरम मसाला|
- क्रीम
- पानी जरूरत के अनुसार
- नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि

सबसे पहले सारी सब्जियों को काट लें। मीडियम आच पर एक पैन में पानी डालकर फूलगोभी को उबाल कर अलग रख लें। टमाटर को काट लें। अब फ्राइड प्याज और काजू को खोवा में मिलाकर बारीक पेस्ट बना लें। अब एक कड़ाही में देसी घी डालकर काजू, बादाम और मखाने को तल लें। अब इसी कड़ाही में और घी डालकर उसमें इलायची, लौंग, तेजपत्ता डालें। जब ये चटकने लगे तो अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर थोड़ी देर चलाते हुए पकाएं। अब इसमें प्याज का पेस्ट और पानी डालकर दो से तीन मिनट तक पकाएं। फिर टमाटर का पेस्ट डालकर उसे भी पका लें।

अब इस भुने हुए पेस्ट में धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं। गैस बंद कर इसे आंच से उतार लें। अब इस ग्रेवी को छान लें और इसमें नमक, गरम मसाला, इलायची पाउडर, जावित्री पाउडर, उबली हुई सब्जियां और भुने मेवे मिलाएं। ऊपर से क्रीम डालकर लाल चेरी से सजाएं। तैयार है आपका नवरत्न कोरमा।