स्नैक्स में बनाए साउथ इंडियन मुरुक्कू, जब मन चाहें तब खाएं #Recipe

दिनभर काम करने के दौरान कई बार ऐसा होता हैं कि कुछ खाने की क्रेविंग होती हैं जो मुंह का स्वाद बदल दे। ऐसे में आज हम आपके लिए साउथ इंडियन स्नैक्स मुरुक्कू बनाने की Recipe लेकर आए हैं। इसका कुरकुरापन और चटपटा स्वाद सभी को पसंद आता हैं। आप इसे एक बार बनाकर कई दिनों के लिए स्टोर कर सकते हैं और जब मन चाहे तब खा सकते हैं। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

चावल का आटा - 2 कप
उड़द की दाल - 1 कप
सफेद तिल - 2 चम्मच
अजवाइन - 1/2 चम्मच
नमक - स्वादअनुसार
तेल - 3 बड़े चम्मच
अजवाइन - 1/2 चम्मच
हींग - 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
घी - 2 चम्मच

बनाने की विधि

- सबसे पहले आप कढ़ाई में तेल गर्म करें। फिर उसमें उड़द की दाल डाल दें।
- उड़द की दाल सुनहरी होने तक भून लें। इसके बाद दादल को मिक्सर में पीस लें।
- दाल को पिस्कर उसमें लाल मिर्च पाउडर, हींग, हल्दी, अजवाइन, चावल का आटा,घी, सफेद तिल डालकर अच्छे से मिला लें।
- सारे मिश्रण को मिक्स करके एक डो तैयार कर लें।
- डो से आप मोटी-मोटी लोईयां बना लें। ऐसे ही आप सारे आटे की लोईया बना लें।
- लोईयों को मुरुक्कू मोल्ड में डालकर अच्छे से पकाएं ।
- फिर एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें एक-एक मुरुक्कू डालकर पका लें।
- बीच-बीच में हिलाते रहे ताकि मुरुक्कू आपस में न चिपकें।
- जैसे ही मुरुक्कू ब्राउन होने लगें तो फिर आप उसे प्लेट में निकाल कर रख लें।
- आपके स्वादिष्ट मुरुक्कू बनकर तैयार हैं।