Mokthuk के साथ अपने घर पर ही लें लद्दाख के खाने का स्वाद #Recipe

भारत विविधताओं में एकता वाला देश हैं जिसे जोड़ने का काम करते हैं विभन्न खानपान। जी हां, एक प्रदेश के व्यंजनों को दूसरे प्रदेश में अपनाया जाता हैं। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं लद्दाख के प्रसिद्द व्यंजन Mokthuk को बनाने की Recipe की। इसे आप अपने घर पर बनाकर ही स्वाद का जायका ले सकते हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

मैदा - 250 ग्राम
नमक - स्वादअनुसार
पत्ता गोभी - 50 ग्राम
गाजर - 50 ग्राम
हरा प्याज - 50 ग्राम
बेकिंग पाउडर - 1/2 चम्मच
लहसुन - छोटा चम्मच
अदरक - 20 ग्राम
सोया सॉस - 1/2 चम्मच
विनेगर - 1/2 चम्मच
काली मिर्च - 1 चम्मच
तेल - 2 चम्मच
पानी - जरुरत अनुसार

बनाने की विधि

- सबसे पहले एक बाउल में मैदा छानकर उसमें नमक और बेकिंग सोडा डालें।
- गुनगुने पानी की मदद से एक डो तैयार कर लें।
- 15 मिनट के लिए उसे सेट होने के लिए रख दें।
- सारी सब्जियों को साफ करें। गाजर और पत्ता गोभी को कद्दूकस कर लें।
- लहसुन, अदरक, और प्याज काटकर रख लें।
- एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें सारी सब्जियां डालकर अच्छे से भून लें।
- थोड़ा पक जाने के बाद उसमें सोया सॉस, विनेगर,काली मिर्च और नमक मिला लें।
- फिर गुंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उसे पूरी के आकार में बेल लें।
- ऐसे ही सारे आटे से लोइया तैयार कर लें।
- तैयार की गई लोइयों में मिश्रण को भरें।
- 10-15 मिनट स्टीम होने के लिए रख दें।
- आपके मोक्थुक बनकर तैयार हैं। सॉस के साथ सर्व करें।