सर्दियों के लिए परफेक्ट डिश हैं 'मिक्स वेजिटेबल सूप', मिनटों में बनकर होगा तैयार #Recipe

इस कड़ाके की सर्दी में खानपान में कुछ ऐसी चीजों की जरूरत होती हैं जो शरीर को गर्मी प्रदान करने के साथ ही सेहतमंद भी बनाए रखे। ऐसे में आज हम आपके लिए 'मिक्स वेजिटेबल सूप' बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो मिनटों में बनकर तैयार हो जाता हैं। गर्मागर्म सूप आपके गले के लिए फायदेमंद होने के साथ ही सेहत के लिए भी अच्छा हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

गाजर - 1
फूल गोभी - एक चौथाई गोभी
हरे मटर के दाने - आधा कटोरी
शिमला मिर्च - 1
अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
कार्न फ्लोर - 1 बड़ा चम्मच
मक्खन - 2 बड़े चम्मच
काली मिर्च - आधा छोटा चम्मच
सफेद मिर्च - आधा छोटा चम्मच
चिल्ली सॉस - 1 बड़ा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
नींबू - आधा
हरा धनियां - 1 बड़ा चम्मच (कटा हुआ)

बनाने की विधि

- सब्जिया सभी धो कर, छोटे आकार में काट लीजिए। कार्न फ्लोर को, 2 बड़े चम्मच पानी में घोल लीजिए।
- एक भारी तले के बर्तन में, मक्खन डाल कर गरम कीजिए।
- अदरक का पेस्ट, सारी कटी हुई सब्जियां डाल दीजिए।
- सब्जियों को मक्खन में चला कर 2 मिनिट तक धीमी गैस पर भूनिए।
- अब सब्जियों ढककर 2 मिनट तक धीमी गैस पर पकने दीजिए।
- सब्जी में 3 गिलास पानी के साथ कार्न फ्लोर का घोल, काली मिर्च, सफेद मिर्च, चिल्ली सॉस, और नमक डालिए।
- सूप को उबाल आने तक लगातार चलाते रहें।
- उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक धीमी गैस पर पकाएं। गैस बन्द कर दीजिये।
- सूप में नींबू का रस और हरा धनियां और थोडा मख्खन डाल कर मिला दीजिए।