स्वाद से भरपूर होता है 'मैक्सिकन ऑमलेट', नाश्ते को बनाता है जायकेदार #Recipe

सभी को स्वादिष्ट नाश्ते की चाहत होती है और इसमें कई लोग ऑमलेट खाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप अपने नाश्ते को और भी स्वादिष्ट और जायकेदार बनान चाहते हैं तो 'मैक्सिकन ऑमलेट' ट्राई कर सकते हैं जो कि स्वाद से भरपूर होता है। तो आइये जानते हैं इसकी स्पेशल Recipe के बारे में जो आपके नाश्ते को बनाएगी जायकेदार।
आवश्यक सामग्री

- एक अंडा
- एक प्याज (बारीक कटा हुआ)
- एक टमाटर (बारीक कटा हुआ)
- एक शिमला मिर्च (बारीक कटा हुआ)
- एक चम्मच अदरक-लहसुन (बारीक कटा हुआ)
- दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- एक छोटा चम्मच चीज
- एक छोटा चम्मच सालसा सॉस
- तेल जरूरत के अनुसारबनाने की विधि

- सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करें।
- तेल के गरम होते ही प्‍याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और नमक डालकर कड़छी से चलाते हुए भूनें।
- जब सारी सब्जी पक जाए तो इसमें चीज और सालसा सॉस मिक्स कर आंच बंद कर दें।
- दूसरी ओर एक कटोरी में अंडा फोड़कर नमक के साथ अच्‍छे से फेटें।
- अब एक दूसरे पैन में मीडियम आंच में तेल गरम करने के लिए रखें।
- तेल के गरम होते ही इसमे फेंटा हुआ अंडा डालकर सिर्फ एक तरफ से सेंके।
- 2 मिनट बाद तैयार मसाले को ऑमलेट के ऊपरी हिस्से पर रखकर ऑमलेट को फोल्ड कर दें।
- तैयार है मैक्सिकन ऑमलेट।