चटपटा मसाला पास्ता ला देगा बच्चों के चहरे पर बड़ी मुस्कान, जानें बनाने का तरीका #Recipe

जब भी कभी घर में नूडल्स, मैगी, पास्ता जैसे आहार बनते हैं तो सबसे ज्यादा खुशी बच्चों को मिलती हैं। जब भी कभी बच्चों के मनमुताबिक खाना नहीं बनता हैं तो वे ऐसी ही चीजें खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए चटपटा मसाला पास्ता बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो रेस्टोरेंट जैसा स्वाद देगा। हांलाकि ऐसी चीजों का सेवन बच्चों को सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

पास्ता - 2 कप
नमक - स्वाद अनुसार
तेल - जरुरत अनुसार
बटर - 2 चम्मच
लहसुन - 1 कप
अदरक - 1/2 कप
प्याज - 3-4
टमाटर - 2-3
कश्मीरी लाल मिर्च - 1/2 चम्मच
हल्दी - 1/2 चम्मच
गर्म मसाला - 1 चम्मच
स्वीटकॉर्न - 1 कप
गाजर - 1 कप
शिमला मिर्च - 1 कप
टौमेटो सॉस - 2 चम्मच
मटर - 1 कप
ब्रोकली - 1 कप
पानी - जरुरत अनुसार
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच

बनाने की विधि

- सबसे पहले आप पास्ता को उबालकर एक अलग पैन में निकालकर रख लें।
- फिर पैन में तेल और बटर को गर्म कर लें। अदरक, प्साज, लहसुन और टमाटर काट लें।
- इसके बाद पैन में अदरक और लहसुन को कुछ देर के लिए फ्राई करें।
- अब इसमें प्याज को ब्राउन होने तक अच्छे से भून लें।
- जैसे प्याज ब्राउन हो जाए तो उसमें टमाटर डाल दें।
- टमाटर के बाद पैन में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गर्म मसाला और नमक मिक्स कर दें।
- इन सारे मसालों को अच्छे से भून लें। फिर इसमें शिमला मिर्च, गाजर, मटर और ब्रोकली काटकर डालें।
- सब्जियों को अच्छे से पका लें। इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं।
- पैन को ढक दें और 10 मिनट के लिए धीमी आंच पर पका लें।
- तय समय के बाद इसमें उबला हुआ पास्ता मिलाएं।
- पास्ता अच्छे से सब्जियों में मिक्स करें और टोमेटो सॉस मिला दें।
- आपका स्वादिष्ट पास्ता बनकर तैयार हैा गर्मा-गर्म टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें।