लॉकडाउन रेसिपी : सभी को पसंद आएगा कच्चे आम का खट्टा-मीठा मुरब्बा

गर्मियों का मौसम आते ही सभी के दिल में आम खाने की चाहत उठने लगती हैं। आम से बने व्यंजन सभी को पसंद आते हैं जो कि गर्मी के इस मौसम में अपने स्वाद से राहत दिलाने का काम करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कच्चे आम का खट्टा-मीठा मुरब्बा बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो सभी को पसंद आएगा। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

- एक किलो कच्चे आम
- आधा किलो चीनी
- कुछ धागे केसर
- एक गिलास पानी

बनाने की विधि

- मुरब्बा बनाने के लिए पहले आम को पानी से धो लें।
- फिर इन आम के छिलके उतार कर अलग कर लें और छोटे-छोटे या अपने मनचाहे आकार में काट लें।
- अब एक कढ़ाही लेकर उसमें चीनी और पानी डालकर मध्यम आंच पर पकाएं।
- जब चीनी पानी में अच्छे से घुल जाए तो इसमें आम के टुकड़े काट दें।
- 20 से 25 मिनट तक पकाएं। लेकिन ध्यान रहे इसे बीच-बीच में चलाते रहें ताकि ये कढ़ाही की तली में लगे नहीं।
- जब आम पक जाएगा तो उसका रंग पारदर्शी दिखने लगेगा। अब इसमें केसर के धागे या इलायची डालकर गैस से हटा लें।