संडे स्पेशल में बनाए मैंगो मालपुआ, आम के दीवानों की होगी मौज #Recipe

गर्मियों के इन दिनों में आम के शौक़ीन लोग हर दिन आम से बने व्यंजन का स्वाद लेना पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए मैंगो मालपुआ बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका स्वाद लेकर आप अपने संडे को स्पेशल बना सकते हैं। इसे आसानी से तैयार किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

आटा - डेढ़ कप (गेंहू का)
आम का पल्प (गूदा) - ढाई पीस
दूध - 1 कप
शहद - ढाई चम्मच
घी - डेढ़ कप
चीनी - 1 कप
नारियल - 2 चम्मच (बारीक कटे हुए)
इलाइची पाउडर - 1 चम्मच
बारीक कटा बादाम व काजू - गार्निशिंग के लिए
गुलाब की पंखुडियां - 10 - 20

बनाने की विधि

एक बर्तन में गेंहू का आटा और दूध मिलाकर एक घंटे के लिए अलग रख दें। एक घंटे बाद इसमें बारीक कटा हुआ नारियल, चीनी, आम का गूदा, शहद और इलाइची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसमें थोड़ा पानी मिलाकर अच्छे से फेंट लें ताकि घोल गाढ़ा हो जाए। चम्मच की मदद से इसे अच्छे से मिक्स करें। इसे जितना मिक्स किया जाएगा घोल उतना ही गाढ़ा होता जाएगा।

धीमी आंच पर पैन चढ़ाएं। इसमें घी डालकर गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो थोड़ा सा बैटर लेकर उसे पैन में गोलाकार आकार में फैलाइए। फिर घी डालकर दोनों साइड उलट-पुलट कर लाल होने तक अच्छे से पका लें। लीजिए तैयार है आपका मैंगो मालपुआ। मैंगो मालपुआ को सर्विंग प्‍लेट में डालकर बादाम, पिस्ता, गुलाब की पंखुड़ियों और किशमिश से गार्निश कर सर्व करें।