श्राद्ध के भोग में मैंगो मालपुआ से करें पितरों को प्रसन्न #Recipe

श्राद्ध के भोजन में मीठे के जरूर शामिल किया जाता हैं। इसमें खासतौर से मालपुआ बनाया जाता हैं। मालपुआ कई तरीकों से बनाया जा सकता हैं। कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए मैंगो मालपुआ बनाने की Recipe लेकर आए हैं। इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

गेंहू का आटा - 1 कप
आम - 2 पीस
दूध - 1/2 कप
शहद - 2 चम्मच
घी - 1/2 कप
चीनी - 1/2 कप

बारीक कटे हुए नारियल - 2 चम्मच
इलाइची पाउडर - 1/2 चम्मच
बादाम और काजू - बारीक कटे हुए

बनाने की विधि

- सबसे पहले आपने एक बर्तन में गेहूं का आटा और दूध मिलाकर एक घंटे के लिए अलग रख देना है।
- अब आपने इसमें आम का गूदा, शहद, बारीक कटा हुआ नारियल, चीनी और इलाइची पाउडर मिलाना है। इसको गाढ़ा बनाने के लिए इसमें थोड़ा पानी मिलाकर अच्छे से फेंट लें।
- इसके बाद धीमी आंच पर एक पैन में घी डालकर गरम कर लें। घी के गरम हो जाने पर पैन पर घोल को डालना शुरू करें। घोल को अच्छे से पकने दें। दोनों साइड को अच्छी तरह से लाल होने दें। जब ये अच्छी तरह से तैयार हो जाए तो इसे बाहर निकाल लें।
- अब एक प्लेट में मालपुआ डालकर उसमें बादाम, पिस्ता और किशमिश से गार्निश कर लें। आप मालपुए के ऊपर रबड़ी भी मिला सकते हैं।