Summer Special : सिर्फ चार चीजों से बनेगी लाजवाब मैंगो आइसक्रीम #Recipe

गर्मियों का मौसम आते ही दो चीजें सबसे ज्यादा पसंद की जाता हैं आम और आइसक्रीम। अब जरा सोचिए की इन दोनों को मिलाकर मैंगो आइसक्रीम का स्वाद लिया जाए तो कैसा रहेगा। इसलिए आज हम आपके लिए मैंगो आइसक्रीम बनाने की आसान Recipe लेकर आए हैं जिसे बनाने के लिए सिर्फ चार चीजों की जरूरत पड़ेगी और यह बेहतरीन स्वाद देगी। तो आइये जानते है इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

- एक किलो आम
- 250 ग्राम फ्रेश क्रीम
- 100 ग्राम पिसी चीनी
- कुछ बूंदे वनीला एसेंस

बनाने की विधि

ठंडी-ठंडी मैंगो आइसक्रीम बनाने के लि पहले आम को अच्छे से छील लें। जब इसके सारे छिलके उतर जाएं तो इसको काटकर मिक्सी में पीस लें। अब पिसे हुए मिश्रण में पिसी चीनी और वनीला एसेंस की कुछ बूंदे डालकर रख दें। अब क्रीम को फेंट लें। क्रीम फेंटने के लिए एक बड़े बाउल में बर्फ के टुकड़े डालकर इसके ऊपर किसी बर्तन में क्रीम को रखें। इसके बाद इसे हाथों से या फिर मशीन से अच्छे से फेंट लें। क्रीम में आम का पेस्ट डालकर तीन से पांच मिनट तक फेंट लेने दें।

जब दोनों अच्छे से मिक्स हो जाएं तो इस पेस्ट को किसी केक कंटेनर या फिर आइसक्रीम जमाने वाले बर्तन में रखकर डीप फीजर में डाल दें। तीन से चार घंटे बाद जब ये अच्छे से जम जाए तो इसके ऊपर ड्राई फ्रूट्स डालकर सजाएं और ठंडा-ठंडा सर्व करें।