लॉकडाउन रेसिपी : बच्चों के चहरे पर मुस्कान लाएगी घर पर बनी मैंगो आइसक्रीम

गर्मियों के इस मौसम में लॉकडाउन की वजह से बच्चों को घर से बाहर जाने की मनाही हैं और छुट्टियाँ भी जारी हैं। ऐसे में बच्चों के चहरे से बाहर ना खेल पाने की वजह से मुस्कान गायब होती जा रही हैं। लेकिन आप चाहे तो यह मुस्कान आप मैंगो आइसक्रीम की मदद से वापस पा सकते हैं। जी हाँ, बच्चों को मैंगो आइसक्रीम बहुत पसंद आती है। इसलिए आज हम आपके लिए इसकी Recipe लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

आवश्यक सामग्री

दूध - 1 कप
क्रीम - 3 कप
आम (प्यूरी) - 1 कप
आम (टुकड़ों में कटा हुआ) - 1 कप
कस्टर्ड पाउडर - 1 टेबल स्पून
वनीला एसेंस - 1 टेबल स्पून
चीनी - 1 कप

बनाने की वि​धि

सबसे पहले कस्टर्ड को एक चौथाई कप दूध में मिलाकर एक तरफ रख दें। इसके बाद बाकी बचे हुए दूध और चीनी को एक साथ गर्म कर लें। चीनी को दूध में पूरी तरह घुलने दें और इसमें उबाल आने दें। जब इसमें उबाल आने लगे तो इसमें कस्टर्ड मिश्रण डालकर दोबारा उबाल लें। धीमी आंच पर एक मिनट पकाएं और फिर गैस बंद कर दें। अब इसे ठंडा होने दें। इसमें मैंगो प्यूरी, आम के टुकड़े, क्रीम और वनीला एसेंस डालें। इन्हें अच्छे से मिलाकर टाइट ढक्कन वाले कन्टेनर में डाल दें।

इसे पूरी तरह सेट होने के लिए थोड़ी देर फ्रिजर में रखें। इसके बाद इसे बाहर निकालें और हैंड ब्लेंडर की मदद से फेंटे और वापस फ्रिजर में रख दें। ध्यान दें कि कंटेनर का ढक्कन ​टाइट से बंद किया हुआ होना चाहिए। इसमें बर्फ की परत न आने दें। एक बार फिर से फेंटकर वापस फ्रिजर में सेट होने के लिए लगा दें। कुछ देर बाद आपकी मैंगो आइसक्रीम तैयार हो जाएगी।