आम के इस सीजन में घर पर ही बनाएं मैंगो केक, रसीला स्वाद बना देगा आपको दीवाना #Recipe

आम का सीजन जारी हैं और इन दिनों में सभी आम से बने व्यंजन खाना पसंद करते है। ऐसे में आज हम आपके लिए घर पर ही मैंगो केक बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका रसीला स्वाद बच्चे हो या बड़े सभी को दीवाना बना देगा। मैंगो और क्रीम केक का कॉम्बिनेशन इसे स्पेशल बनाने का काम करता हैं, तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

- 2 आम की प्यूरी
- डेढ़ कप गेहूं का आटा
- 1 टीस्पून बेकिंग पाउडर
- आधा टीस्पून बेकिंग सोडा
- आधा कप बटर
- 3/4 कप कंडेंस्ड मिल्क
- 4 टेबलस्पून शक्कर
- 1 टीस्पून वेनिला एसेंस
- थोड़ा-सा इलायची पाउडर

मूस आइसिंग के लिए सामग्री

- 1/3 कप मैंगो प्यूरी
- आधा कप व्हिपिंग क्रीम
- 2-3 टेबलस्पून शहद

बनाने की विधि

- आटा, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर मिलाकर छलनी से छान लें।
- पैन को गरम करके बटर पिघलाएं।
- कंडेंस्ड मिल्क डालकर 1-2 मिनट तक लगातार चलाते रहें।
- मैंगो प्यूरी, इलायची पाउडर और वेनिला एसेंस मिलाकर फेंट लें। धीरे-धीरे आटा डालते हुए गाढ़ा होने तक फेंट लें।
- 2 टेबलस्पून दूध मिलाकर फेंटें।
- घोल को चिकनाई लगे टिन में डालें।
- प्रीहीट अवन में टिन रखकर 40-50 मिनट तक बेक करें।
- मैंगो मूस आइसिंग के लिए मैंगो प्यूरी, व्हिपिंग क्रीम और शहद/आइसिंग सीरप को मिलाकर ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें।
- फ्रिजर में ठंडा होने के लिए 2 घंटे तक रखें।

मूस आइसिंग की विधि

- बेक किए केक को 2 भागों में काट लें।
- मैंगो मूस आइसिंग को केक पर फैलाएं। दूसरा भाग रखकर बचा हुआ मैंगो मूस आइसिंग फैलाएं। फ्रिज में सेट होने के लिए रखें।
- खाने से 15 मिनट पहले केक को स्लाइस में काटकर सर्व करें।