दिल को खुश कर देगा महाराष्ट्रियन कांदा भाजी का स्वाद #Recipe

पकौड़े का स्वाद ज्यादातर सर्दियों या बरसात में लिया जाता हैं और अभी गर्मियों का समय चल रहा हैं। लेकिन मन और पेट को खुश रखने के लिए कभी भी इसे खाया जा सकता है। वैसे भी अभी मौसम में थोड़ी ठंडक हैं। इसलिए आज हम आपके लिए बेहतरीन स्वाद देने वाले महाराष्ट्रियन कांदा भाजी बनाने की Recipe लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

- 4-5 पतले स्लाइसेज में कटा प्याज
- 1/4 कप बारीक कटा अखरोट
- 1 टेबलस्पून क्रश्ड साबुत धनिया
- 1 टीस्पून बारीक कटी हरी मिर्च

- 1/2 कप बेसन
- 1 टीस्पून नमक
- तलने के लिए तेल

बनाने की विधि

- बोल में प्याज डालें। इसमें नमक डालकर थोड़ी देर के लिए छोड़े।
- करीब 10-15 मिनट बाद इसमें बेसन मिलाएं।
- अब इसमें अखरोट, साबुत धनिया और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- प्याज में नमक डालकर रखने से इसमें पानी डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- कड़ाही में तेल डालें। इसमें अब मनचाही शेप देकर पकौड़े को सुनहरा होने तक तल लें।
- प्लेट पर एबजॉर्बेंट पेपर फैलाएं। इस पर तली हुई भजिया निकालें।
- इसे मनपसंद चटनी के साथ सर्व करना न भूलें।