अपने घर पर माइक्रोवेव में बनाए गुजरात की मशहूर डिश खांडवी #Recipe

जब भी बात आती हैं देश के भोजन की तो इसमें गुजरात एक महत्वपूर्ण स्थान रखता हैं। गुजरात का खानपान अपने स्वाद की वजह से पूरी दुनिया में प्रसिद्द हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए गुजरात की मशहूर डिश खांडवी की Recipe लेकर आए हैं। इसे अमूमन लोग घर पर बनाने से कतराते हैं क्योंकि इसे बनाने में थोड़ी मुश्किल होती हैं। लेकिन माइक्रोवेव की मदद से मिनटों में खांडवी बनाई जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

बेसन - 3/4 कप
दही - 3/4 कप
अदरक पेस्ट - 1/4 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
हींग - चुटकीभर
पानी - जरूरत अनुसार

तड़के के लिए सामग्री

करी पत्ते - 3 से 4
राई - 1 छोटा चम्मच
नारियल पाउडर - 1 बड़ा चम्मच
हरा धनिया - जरूरत अनुसार
नमक - स्वाद अनुसार
तेल - 1 बड़ा चम्मच

बनाने की विधि

- एक बाउल में दही, बेसन, अदरक का पेस्ट, हल्दी पाउडर और नमक डालकर फेंट लें।
- तब तक माइक्रोवेव को प्रीहीट करें।
- अब बेसन के घोल को माइक्रोवेव सेफ बाउल में डालकर 5 मिनट तक माइक्रोवेव में रखें। इसे बीच-बीच में एक बार चलाएं।
- तैयार मिश्रण को थाली या साफ किचन स्लैब पर चिकना करके फैलाएं।
- 4-5 मिनट में मिश्रण ठंडा होकर जमने लगेगा।
- अब जमी परत को चाकू की मदद से चौड़ी पट्टियों में काटें और गोल रोल कर लें।
- अब दोबारा माइक्रोवेव सेफ बाउल में तेल, राई, हींग और करी पत्ता डालकर 2 मिनट तक माइक्रोवेव में रखें।
- तैयार तड़के को खांडवी पर डालकर नारियल पाउडर और धनिए से गार्निश करके सर्व करें।